लाखों की दारू और समान जलकर खाक! गुरुग्राम में देसी-अंग्रेजी शराब की दुकानों में लगी भीषण आग

Summary :

गुरुग्राम के सेक्टर-49 में शुक्रवार को देसी शराब के ठेके में आग लग गई। आग ने पास की अंग्रेजी शराब की दुकान को भी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपये की शराब और सामान जल गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हरियाणा/गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम शहर के सेक्टर-49 में शुक्रवार को आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। यहां देसी शराब के ठेके में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पास में मौजूद अंग्रेजी शराब के ठेके तक जा पहुंची। इस घटना में दोनों दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की वजह से लाखों रुपये की शराब और दुकानों में रखा सामान जलकर खराब हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग  मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , इस आग की वजह से देसी शराब के ठेके को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। दुकान का पूरा ढांचा जलकर खराब हो गया। इसके अलावा अंदर रखी शराब की बोतलें भी आग में जल गईं। आग की लपटों ने अंग्रेजी शराब के ठेके को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

दमकल की 3 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

अंग्रेजी शराब के ठेके में लगे एसी, फर्नीचर और शराब की बोतलें आग से खराब हो गईं। दोनों दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की लपटें तेज होने के कारण इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

कूड़े में लगी आग से हुई घटना

शराब के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने आग लगने की वजह को लेकर अहम जानकारी दी है। उनके अनुसार, ठेके के पीछे किसी व्यक्ति ने कूड़े में आग लगा दी थी। आशंका है कि इसी आग की लपटें फैलते हुए पहले देसी शराब की दुकान तक पहुंचीं। इसके बाद आग ने पास की अंग्रेजी शराब की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: लंबे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई पंचकूला की बेटी, घर में लौटी खुशियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।