लंबे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई पंचकूला की बेटी, घर में लौटी खुशियां

Summary :

लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद पंचकूला की बेटी को आखिरकार डिस्चार्ज कर दिया गया। बेटी के सकुशल घर लौटने से परिवार में खुशियों का माहौल है। इस भावुक पल ने परिजनों को बड़ी राहत दी है। बेटी की वापसी उम्मीद, हिम्मत और खुशियों की नई कहानी बन गई है।

पंचकूला स्कूल की बच्ची को मारपीट में एक नई खबर सामने आई है। यह मामला हरियाणा के पंचकूला का हैं जहां एक KG की छात्रा को एक तीसरी क्लास के बच्चे ने बेहरमी से पीटा था। बच्ची को इलाज के लिए चंडीगढ़ में भर्ती किया गया था लेकिन बच्ची को 8 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। वहीं समाजसेवा अनिल थापर ने बच्ची का खर्चा उठाने को कहा हैं।

बच्ची के सर और नाक पर आई थी चोट

यह हादसा 31 अक्टूबर का है जहां स्कूल में KG की छात्रा को एक तीसरी क्लास के बच्चे ने बेहरमी से पीटा था, इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के सिर में चोटें आईं थीं और उसकी नाक में फ्रैक्चर हुआ था। बच्ची काफी समय था बेहोश रही थी। लेकिन डॉक्टर ने बच्ची के सेहत में सुधार आने के बाद उससे 8 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही एक वीडियो में बच्ची की मां बेटी को अपने हाथ से खाना खिलाते हुए दिखाई दी।

परिवार बच्ची के घर आने पर जज़्बाती हुआ

जानकारी में पता चला की बच्ची के डिस्चार्ज होने के बाद उससे घर ले जाया गया, बच्ची के घर के परिजन काफी खुश और जज़्बाती होते हुए दिखाई दिए । जहां पूरे घर में मायूसी छाई हुई थी वहां अब खुशी की लहर दिखाई दे रही हैं। बच्ची के माता-पिता ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

समाजसेवक ने बच्ची की ज़िम्मेदारी ली

जहां बच्ची को घर वापस लाया गया वहां एक समाजसेवक अनिल थापर ने एलान करा है कि वह बच्ची की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएंगे। बच्ची जब तक पढ़ना चाहेंगी तब तक वह उससे पढ़ाएंगे। इस खबर को सुनने के बाद सभी लोग काफी खुश हैं। सभी की उम्मीद है कि बच्ची और भी ज़्यादा जल्दी ठीक हो जाए।

Team Desk