Virat Kohli Birthday Special: Virat Kohli को क्रिकेट के दिग्गजों ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानें किंग कैसे बने GOAT?

Summary :

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया। मोहम्मद कैफ, दिनेश कार्तिक, मनोज तिवारी, मुरली कार्तिक और वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गजों ने उनके जुनून, फिटनेस, मानसिक मजबूती और शानदार खेल की तारीफ की। किसी ने उन्हें किंग कहा तो किसी ने GOAT, वहीं उनकी मैच जिताने की क्षमता और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया।

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली आज, 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिलहाल विराट टीम इंडिया के साथ ऑकलैंड में मौजूद हैं, जहां उनके जन्मदिन से एक दिन पहले वनडे मुकाबला खेला गया।

अपनी शानदार फिटनेस, जबरदस्त खेल और मैदान पर जुनून के लिए मशहूर कोहली की तुलना अक्सर फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की जाती है।

Michael Wan On Virat Kohli
Michael Wan On Virat Kohli (Source: Google)

विराट के जन्मदिन के मौके पर इंग्लैंड के एक्स कप्तान माइकल वॉन ने भी उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कोहली को क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया। वहीं, भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व खिलाड़ियों और दिग्गज कमेंटेटर्स ने भी विराट के खेल, जुनून और मेंटली मजबूती को लेकर अपनी राय रखी।

Virat Kohli Birthday Special: मोहम्मद कैफ ने बताया क्यों होती है विराट की इतनी चर्चा

Mohammad Kaif On Virat Kohli Birthday
Mohammad Kaif On Virat Kohli Birthday (Source: Google)

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में बात करना लाजमी है। उन्होंने कहा कि कोहली क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी हैं और हर मैच से पहले अपने खेल पर लगातार काम करते हैं। कैफ के मुताबिक, आईपीएल में उन्होंने विराट को करीब से देखा है और उनका क्रिकेट के लिए समर्पण ही उन्हें चर्चा का विषय बनाता है।

दिनेश कार्तिक बोले- विराट हैं किंग

Dinesh Karthik On Virat Kohli Birthday
Dinesh Karthik On Virat Kohli Birthday (Source: Google)

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें किंग बताया। उन्होंने कहा कि विराट ने भारतीय क्रिकेट के लिए जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उन्हें इस मुकाम का हकदार बनाता है।

मनोज तिवारी ने की शेर की मेंटेलिटी से तुलना

Manoj Tiwari On Virta Kohli Birthday
Manoj Tiwari On Virta Kohli Birthday (Source: Google)

एक्स क्रिकेटर मनोज तिवारी ने विराट की मेंटेलिटी को शेर जैसा बताया। उनके मुताबिक, विराट के अंदर निडरता, आत्मविश्वास, लीडरशिप की एबिलिटी, साहस और दृढ़ संकल्प जैसे गुण हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। उन्होंने विराट को धुरंधर बताते हुए कहा कि वह अपने खेल के सच्चे मास्टर हैं और दबाव में मिलने वाली हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।

मुरली कार्तिक ने चेज करने के अंदाज को बताया खास

Murali Kartik On Virat Kohli Birthday
Murali Kartik On Virat Kohli Birthday (Source: Google)

एक्स क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने विराट की तुलना शतरंज के ग्रैंडमास्टर से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक ग्रैंडमास्टर अपनी हर चाल की प्लानिंग बनाता है, उसी तरह विराट भी टारगेट का पीछा करते हुए हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं।

हर्षा भोगले ने बताया तूफान में खड़े रहने वाला खिलाड़ी

Harsha Bhogle On Virat Kohli
Harsha Bhogle On Virat Kohli (Source: Google)

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तूफान के बीच भी मजबूती से खड़े रहते हैं। वहीं, मनोज तिवारी ने दोहराया कि विराट दबाव में भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते और हर चुनौती में खुद को साबित करते हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने बताया GOA‌‌T

Virendra Sehwag on Virat Kohli
Virendra Sehwag on Virat Kohli (Source: Google)

एक्स भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी विराट कोहली की महानता पर बात की। उन्होंने कहा कि विराट इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें GOAT (Greatest of All Time) कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि विराट किसी भी मैच को आसानी से हाथ से निकलने नहीं देते और आखिरी दम तक मुकाबला करते हैं।

विराट कोहली का जुनून, फिटनेस, निरंतरता और दबाव में शानदार प्रदर्शन ही उन्हें क्रिकेट की दुनिया के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल करता है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के लेजेंड्स भी उनकी अचीवमेंट्स और खेल भावना को सलाम कर रहे हैं।

Read More: Least Defending Score In Auckland: भारत के लिए जीत नहीं होगी आसान, जानें अब तक ऑकलैंड में सबसे कम स्कोर कितना हुआ डिफेंड?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।