स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S27 को लेकर तैयारी कर रही है। इस सीरीज में कंपनी डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को लेकर कई बड़े चेंज कर सकती है। शुरुआती लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 सीरीज में तीन की जगह चार स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Galaxy S27, Galaxy S27 Pro, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं।
नई सीरीज की खासियत इसका बदला हुआ डिजाइन, बेहतर कैमरा और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर हो सकता है। खास तौर पर Galaxy S27 Pro और Ultra मॉडल में प्रीमियम फीचर्स मिल सकते है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पहली बार मिल सकता है Galaxy S27 Pro मॉडल
- Samsung की Galaxy S सीरीज में अब तक स्टैंडर्ड, Plus और Ultra मॉडल देखने को मिलते रहे हैं।
- लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार Galaxy S27 Pro नाम से एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है।
- इसे Galaxy S27 Plus और Ultra के बीच रखा जा सकता है।
- इसका मकसद उन कस्टमर्स को बेस्ट ऑप्शन देना हो सकता है, जिन्हें प्रीमियम फीचर्स चाहिए, लेकिन वे Ultra मॉडल की कीमत नहीं चुकाना चाहते।
iPhone जैसा होगा नया कैमरा मॉड्यूल
- Galaxy S27 सीरीज के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
- लीक CAD रेंडर के अनुसार, फोन के पिछले हिस्से में नया कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसका लुक कुछ हद तक iPhone Pro मॉडल से मिलता-जुलता होगा।
- इसके अलावा, फोन के बैक पैनल में मैग्नेट दिए जा सकते हैं, इससे यूजर्स मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और इससे जुड़ी एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकेंगे।
- यह फीचर Apple के MagSafe सिस्टम की तरह काम कर सकता है।
चारों फोन में मिलेंगे अलग-अलग डिस्प्ले
लीक जानकारी के अनुसार, Samsung अपनी नई सीरीज के चारों मॉडल में अलग-अलग स्क्रीन साइज दे सकती है।
- Galaxy S27 में 6.3 इंच की स्क्रीन
- Galaxy S27 Pro में 6.5 इंच का डिस्प्ले
- Galaxy S27 Plus में 6.7 इंच की स्क्रीन
- Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले
Pro और Ultra मॉडल में Privacy Display फीचर मिल सकता है। इससे फोन की स्क्रीन पर दिखने वाली चीजें आसपास के लोग नहीं देख पाएंगे।
200MP कैमरे
- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Galaxy S27 सीरीज के प्रीमियम मॉडल खास हो सकते हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 Pro और Ultra में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
- इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल सकते हैं।
- दोनों फोन के टेलीफोटो कैमरे में अंतर हो सकता है।
- Pro मॉडल में 10MP या 12MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, जबकि Ultra में 50MP का टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है।
- सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
5500mAh बैटरी और प्रोसेसर
- Galaxy S27 Ultra में 5500mAh की बैटरी मिल सकती है।
- वहीं, S27 Pro में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- चार्जिंग के लिए 60W वायर्ड और 25W वायरलेस सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है।
- परफॉर्मेंस के लिए Samsung कुछ मॉडल में Exynos 2700 और कुछ में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दे सकती है।
- Ultra वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 मिल सकता है।
- सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन Android 17 बेस्ड One UI 9.0 के साथ आ सकते हैं।
कितनी होगी Samsung Galaxy S27 Pro की कीमत?
- कीमत को लेकर सामने आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, Galaxy S27 Pro की कीमत 1,200 से 1,399 डॉलर के बीच हो सकती है।
- भारतीय रुपये में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.13 लाख से 1.32 लाख रुपये बैठती है।
- हालांकि, भारत में सही कीमत अलग हो सकती है। फिलहाल लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारियां शुरुआती लीक पर आधारित हैं।
- Samsung की ओर से Galaxy S27 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: दिवाली सेल में ₹56000 सस्ता मिल रहा Samsung का ये फोल्डेबल फोन! तुरंत देखें पूरी डिटेल


Download Android App
Download iOS App




