दिवाली और धनतेरस के दौरान बाजारों में काफी रौनक रहती है। इस समय लोग अपनी पसंद की कई चीजें खरीदते हैं। इस दौरान स्मार्टफोन कंपनियां भी कस्टमर्स को लुभाने के लिए अपने फोन पर कई तरह के ऑफर देती हैं। इसी कड़ी में Samsung ने प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए खास डील पेश की है। दरअसल, कंपनी के फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 को Amazon की दिवाली सेल में भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
पिछले साल लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत पर 56,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है।
Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स
- Samsung Galaxy Z Fold 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका मुड़ने वाला डिजाइन है।
- फोन को खोलने पर आप इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वहीं, बंद करने पर यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह काम करता है।
- इसमें फास्ट प्रोसेसर दिया गया है, जो फोन को बेस्ट परफॉर्मेंस देता है।
1.28 लाख रुपये में मिल रहा Galaxy Z Fold 7
- Amazon पर Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत अब 1,28,999 रुपये से शुरू हो रही है।
- लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 1,84,999 रुपये थी। यानी कस्टमर्स इसे खरीदकर 56,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
- इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,689 रुपये तक की एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। लेकिन, यह ऑफर बैंक और उसकी शर्तों पर निर्भर करेगा।
- यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन में उपलब्ध है।
- इसे ब्लू शैडो, जेट ब्लैक और कोरल रेड रंगों में खरीदा जा सकता है।
खोलते ही मिलेगी 8 इंच की बड़ी डिस्प्ले
-
इसमें 8 इंच की बहुत ब्राइट (2,600 nits) AMOLED स्क्रीन है, जिस पर गेमिंग, वीडियो देखना और एक साथ कई काम (मल्टीटास्किंग) करना बेहद आसान है।
-
बिना फोन खोले काम निपटाने के लिए बाहर की तरफ 6.5 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है।
-
पतला और हल्का डिजाइन:
-
बंद होने पर मोटाई: 8.9 मिमी
-
खुलने पर मोटाई: 4.2 मिमी
-
वजन: सिर्फ 215 ग्राम, जिसे रोज़ाना इस्तेमाल करना काफी कम्फर्ट है।
-
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है फोन
- परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है।
- इससे फोन पर गेमिंग, एक साथ कई ऐप चलाने और दूसरे भारी काम आसानी से किए जा सकते हैं।
- फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
- लेकिन, ये दोनों फीचर्स अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से मिलेंगे।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
- यह 25W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- फोन की स्क्रीन और बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Ceramic 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
200MP प्राइमरी कैमरे
- इस स्मार्टफोन में कैमरा की बात करें तो, फोन के पीछे 3 कैमरे दिए गए हैं। इसमें 200MP का मेन कैमरा है, जिससे साफ और अच्छी डिटेल वाली फोटो ली जा सकती हैं।
- इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
- इनकी मदद से अलग-अलग एंगल से फोटो खींचने और जूम करके फोटो ले सकते हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 10MP के कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन पर और दूसरा बाहर की स्क्रीन पर मौजूद है।
Gemini AI से मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
- Galaxy Z Fold 7 Android 16 पर बेस्ड One UI सॉफ्टवेयर पर चलता है।
- इसमें Google Gemini के AI फीचर्स भी मिलते हैं।
- इनकी मदद से यूजर्स अपने डेली के कई काम आसानी से कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




