Dell 14S Laptop Launch: लंबी बैटरी, प्रीमियम लुक और 4 कलर, लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

Summary :

Dell 14S Laptop Launch: Dell ने भारत में अपना नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। इसमें 14 इंच का डिस्प्ले, Intel Core 5 और Core 7 प्रोसेसर, AI फीचर्स और 61.2Wh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर 21 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है।

Dell 14S Laptop Launch: अगर आप लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो,  Dell ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन, नए प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। इस लैपटॉप में बड़ी  स्क्रीन दी गई है। वहीं, इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर काफी लंबे समय तक  तक वीडियो चला सकती है।

Dell 14S को चार अलग-अलग रंगों में लॉन्च  किया गया है। इसमें डेली  के काम, ऑफिस के इस्तेमाल और मनोरंजन के लिए कई बेस्ट  फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, प्रोसेसर, डिस्प्ले और दूसरे खास फीचर्स के बारे में।

प्रीमियम डिजाइन के साथ आया Dell 14S

  • Dell 14S को प्रीमियम एल्युमिनियम बॉडी के साथ तैयार किया गया है।
  • कंपनी ने इसे स्टाइलिश लुक देने के साथ मजबूत बनाने पर भी ध्यान दिया है।
  • लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है।
  • कंपनी ने इस लैपटॉप को दो डिस्प्ले ऑप्शन  में पेश किया है। पहले ऑप्शन  में 1920×1200 पिक्सल का रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
  • वहीं, दूसरे ऑप्शन  में 2.8K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  • इसकी फास्ट  रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर वीडियो देखना और काम करना आसान होगा। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है।

Intel के नए प्रोसेसर से मिलेगी बेस्ट  परफॉर्मेंस

  • Dell 14S में Intel Core 5 320 और Intel Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलते हैं। इन प्रोसेसर में AI से जुड़े काम करने के लिए NPU भी दिया गया है।
  • Core 5 प्रोसेसर में 16 TOPS और Core 7 प्रोसेसर में 17 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस मिलती है। इससे लैपटॉप पर AI वाले फीचर्स का इस्तेमाल करना आसान होता है।
  • ग्राफिक्स के लिए इसमें Intel Graphics दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में 16GB तक रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

बैटरी और कैमरे में भी मिलेंगे खास फीचर्स

  • Dell 14S में 61.2Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर Netflix पर 21 घंटे तक वीडियो चला सकता है। लेकिन, बैटरी कितनी देर चलेगी, यह इस्तेमाल और सेटिंग्स पर निर्भर करता है।
  • लैपटॉप को 65W USB Type-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके कुछ मॉडल में Windows Hello सपोर्ट वाला RGB+IR कैमरा भी मिलता है।
  • आवाज के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले दो स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जिनकी क्षमता 2W है।

कनेक्टिविटी के लिए मिलेंगे कई पोर्ट

  • लैपटॉप में Wi-Fi 6E तक और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
  • इसमें दो USB Type-C 3.2 Gen 2 पोर्ट दिए गए हैं, जो DisplayPort और पावर डिलीवरी को सपोर्ट करते हैं।
  • इसके अलावा HDMI 1.4 पोर्ट और यूनिवर्सल ऑडियो जैक भी मिलता है।
  • इन कनेक्टिविटी विकल्पों की मदद से यूजर्स लैपटॉप को दूसरे डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

Dell 14S की कीमत

  • Dell 14S की भारत में शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • यह लैपटॉप Dusty Rose, Linen, Washed Denim और Velvet Green रंगों में उपलब्ध है। Linen कलर वेरिएंट Dell Exclusive Stores, रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी मिल रहा है।
  • बाकी तीन रंगों के वेरिएंट नवंबर के आखिर तक इन चैनलों पर उपलब्ध होंगे।
  • लॉन्च ऑफर के तहत क्रेडिट कार्ड से लैपटॉप खरीदने पर कस्टमर को 10,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, यह छूट बैंक और खरीदारी की शर्तों पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Sony 43 Inch Smart TV Discount: ₹16000 का मिल रहा बड़ा डिस्काउंट! दिवाली सेल में सस्ता मिल रहा है Sony का ये 43 इंची TV

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।