Cyclone Arnab: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में दस्तक देने वाले चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद किए गए राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।
माझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने चक्रवात के बाद की स्थिति, राहत और बहाली के प्रयासों तथा प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने लगातार सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया।
Cyclone Arnab: हरसंभव सहायता का आश्वासन: अमित शाह
मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि चक्रवात के तट से टकराने से पहले शाह ने उनसे फोन पर बात की थी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले के लगभग 70 गांव में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना से सहायता मांगी थी।
केंद्र सरकार ने खाद्य सामग्री हवाई मार्ग से गिराने के लिए तटरक्षक बल और नौसेना के दो-दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए। इसके अलावा, बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया।
ALSO READ: हर छत बनेगी सौर ऊर्जा का स्रोत, दिल्ली को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाएगी सरकार: रेखा गुप्ता


Download Android App
Download iOS App




