Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बेकाबू तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा।
हादसा रात करीब 10 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ। मृतकों में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, अंजली का 11 माह का पुत्र सौरभ नायक, मान्हू देवी, 60 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी शामिल हैं।
Khunti Road Accident: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और बचावदल
वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कर्रा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहनों से खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बच्ची का इलाज जारी है। घटनास्थल पर तोरपा थाने की पुलिस भी पहुंची थी।
Jharkhand News: पुलिस ने घटना की दी जानकारी
खूंटी के SP के अनुसार, एक स्कूटी सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मी भी तत्काल वहां पहुंचे।
खूंटी, झारखंड: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। खूंटी के SP के अनुसार, एक स्कूटी सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से दो घायल बच्चों को सीएचसी कर्रा पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को थाना वाहन से सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।
ALSO READ: उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


Download Android App
Download iOS App




