उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पुछड़ी गांव में वन विभाग ने 15 हेक्टेयर जमीन को हटाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस मामले में 80 से ज़्यादा अवैध घरों को तोड़ा गया हैं। पूरे इलाके में पुलिस की काफी बड़ी तैनाती मौजूद है साथ ही पुलिस इस कार्य को करने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं।
अतिक्रमण के दौरान लोग हुए घायल
जानकारी में बताया की पुछड़ी जगह पर यह अतिक्रमण हटाते समय घर में मौजूद समसाद और मोमिना पत्नी जाहिद व फातमा पत्नी रियासत काफी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस तुरंत घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई हैं।
पुलिसकर्मी अतिक्रमण की जगह पर तैनात
पुलिस ने बताया की अतिक्रमण को हटाने के लिए सुरक्षा लिए मौके पर पांच एसपी रैंक के अधिकारियों, छह सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 82 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 525 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से दो सुपर जोन, सात जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया, जबकि आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए छह बैरियर स्थापित किए गए।
अलग-अलग जोन की निगरानी
पूरे अभियान की कमान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई थी। वहीं, तीन एएसपी और छह सीओ को अलग-अलग जोन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई।


Download Android App
Download iOS App




