Gambhir’s Tactic Backfired: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पहली हार का स्वाद चख लिया. ऑकलैंड में बीते 30 अक्टूबर को हुए चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से शिकस्त मिली. कोच गौतम गंभीर का एक फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के ऊपर भारी पड़ गया. उनकी एक रणनीति का खामियाजा इंडिया को भुगतना पड़ा. जिसके चलते कीवी टीम को पहली जीत मिली. अब इसके लिए गंभीर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Gambhir’s Tactic Backfired

न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज में भारत के लिए तीसरे टी20 तक सबकुछ सही चला. हालांकि चौथे टी20 में भारतीय टीम की कलई खुल गई. टॉस श्रेयस अय्यर ने जीता था. उन्होंने पहले गेंदबाजी करना ही सही समझा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बेहद शानदार रही. कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का मुश्किल स्कोर खड़ा किया. अर्शदीप सिंह को छोड़कर बाकी सभी भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. और जब बल्लेबाजी की बारी आई, तो एक भी खिलाड़ी पचास रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

इस मुकाबले में एक बहुत बड़ी सेलेक्शन मिस्टेक देखने को मिली. विस्फोटक ओपनर और 15 वर्षीय धुरंधर वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में बाहर बिठा दिया गया. उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली. ईशान ने इंजरी के चलते दूसरा और तीसरा टी20 मिस किया था. तीसरे टी20 में वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रनों की एक तूफानी पारी खेली थी. साथ ही अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 7.1 ओवर में 133 रन जोड़े थे. जिसकी बदौलत इंडियन टीम ने 199 का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

चौथे टी20 में मेहमान टीम के सामने 259 रनों का टारगेट था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अगर खेलते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. बिहार का लाल गजब के फॉर्म में चल रहा था. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां उन्हें रास आ रही थी. ईशान किशन की बात करें तो वो खाता भी नहीं खोल पाए. फैंस से लेकर क्रिकेट पंडित तक गौतम गंभीर के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं.
Read More: जीत के बावजूद इंग्लैंड का सफर ट्राई सीरीज में समाप्त, शर्मनाक रहा ओवरऑल प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




