दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात अचानक हड़कंप मच गया। एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे मंगोलपुरी फेज-1 स्थित फैक्ट्री में आगजनी की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्ट्री के अंदर भारी धुआं के कारण दम घुटने से छह लोग मौके पर बेहोस हो गए।
बचावकर्मियों ने सभी छह लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने 4 को मृत बता दिया। अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले बेसमेंट में से शुरू हुई। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझाई जा चुकी है और कूलिंग का काम शुरू है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को घटना से संबंधित पूछताछ के लिए बुलाया है। आग लगने की असली वजह की जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
कैसे लगी आग?
बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक जूता फ़ैक्ट्री में शुक्रवार रात आगजनी की खबर मिली। यह खबर लगभग रात 10 बजे के आसपास सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत व बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इस घटना में चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं दो लोग बुरी तरह से झुलस चुके हैं। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं लग पाया है। फिलहाल जांच जारी है।
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
मंगोलपुरी में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
राहत एवं बचाव कार्य में सभी संबंधित एजेंसियां जुटी हुई हैं। अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पूरी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 31, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जाए, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए और राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मंगोलपुरी में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राहत व बचाव कार्य में सभी संबंधित एजेंसियां जुटी हुई हैं। अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पूरी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।”


Download Android App
Download iOS App




