Hamirpur Police Encounter: हमीरपुर में 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

Summary :

Hamirpur Police Encounter: हमीरपुर जिले में 1 नवंबर को तीन साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बच्ची की मौत की मौत की शिकायत पिता ने पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज मामले में एक्शन लिया।

Hamirpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटनास्थल पर ले जाते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल भेजा गया है। हमीरपुर जिले में 1 नवंबर को तीन साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बच्ची की मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार में दुख का माहौल था। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के पिता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश और जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई थीं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और मामले से जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश की गई।

घटनास्थल पर ले जाते समय हुई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ और सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे गए अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी हीरालाल के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी थी। घटनास्थल पर ले जाने का उद्देश्य मामले से जुड़े सबूत जुटाना था। इसी दौरान हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी हीरालाल को पहले मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज  किया। लेकिन, उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही, उसके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस जुटा रही मामले से जुड़े सबूत

बता दें कि  बच्ची की मौत के बाद इलाके में लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा गया था।  ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।  इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों  पर पथराव कर दिया। पथराव में राठ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) की गाड़ी समेत कई पुलिस गाड़ियों  के शीशे टूट गए। घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।

हमीरपुर के ASP अरविंद वर्मा और SP एमएस पाठक के निर्देश पर गठित टीमों ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्या शरीयत के मुताबिक जायज है उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान का निकाह? मौलाना रजवी ने जारी किया फतवा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।