क्या शरीयत के मुताबिक जायज है उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान का निकाह? मौलाना रजवी ने जारी किया फतवा

Summary :

इस्लामिक शरीयत के मुताबिक उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के कथित निकाह को लेकर मौलाना रजवी ने फतवा जारी किया है। इस मामले ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। जानिए क्या है पूरा मामला, शरीयत के नियम और मौलाना रजवी की राय।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में, बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस शादी को लेकर एक फतवा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में निकाह के लिए कुछ खास नियम बने हुए हैं। मौलाना शहाबुद्दीन के अनुसार, उमर मुसलमान हैं और निधि गैर-मुस्लिम हैं, इसलिए बिना धर्म परिवर्तन के ऐसी शादी शरिया कानून के तहत जायज नहीं है। हालांकि, यह मालूम हो कि यह मौलाना की अपनी धार्मिक स्टेटमेंट है। तो चलिए जानते है क्या सच में इस्लाम में किसी गैर-मुस्लिम से निकाह करना नाजायज है?

निकाह के बाद जारी हुआ फतवा

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि राजदान ने 30 अक्टूबर 2026 को शादी कर ली है। उन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके यह जानकारी साझा की है। अब इस शादी को लेकर समाज में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उमर और निधि राजदान के शादी को लेकर एक फतवा जारी किया है।

रजवी का कहना है कि शरीयत और इस्लाम के अनुसार, यह निकाह जायज नहीं है क्योंकि निधि राजदान ने शादी से पहले इस्लाम नहीं अपनाया। उन्होंने कहा है कि इस्लाम में निकाह के लिए कुछ कायदे हैं। इसमें निकाह के सबसे अहम नियम धर्म को लेकर हैं ऐसे में उमर और निधि राजदान की शादी नजायज है।
इतना ही नहीं मौलाना ने अपने फतवे में कहा कि निधि राजदान को निकाह से पहले इस्लाम कबूल करना चाहिए था। यह निकाह इस्लाम के नियम के खिलाफ किया गया है इसलिए यह निकाह शरीयत के अनुसार, जायज नहीं माना जाएगा। अब ऐसे में मौलाना के इस बयान के बाद समाज में धार्मिक बहस छिड़ गई है।

उमर मुस्लिम तो निधि राजदान कश्मीरी पंडित!

बता दें कि उमर अब्दुल्ला (56) और निधि राजदान (49), दोनों ने शादी की है। दोनों की यह दूसरी शादी है। यह शादी दिल्ली और श्रीनगर में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे।
उमर अब्दुल्ला का अपनी पहली पत्नी, पायल अब्दुल्ला से इस साल जुलाई में तलाक हो गया था। निधि राजदान एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण समाज में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

क्या है इस्लाम में निकाह के नियम ?

निकाह के नियम

जरूरी बात

सहमति

लड़का-लड़की दोनों की मर्जी

इजाब-कबूल

निकाह स्वीकार करना

गवाह

हनफ़ी मत में 2 पुरुष या 1 पुरुष और 2 महिलाएँ

मेहर

पति द्वारा पत्नी को देना

वली

लड़की का अभिभावक (मत के अनुसार)

उम्र

बालिग और समझदार होना

दहेज

जरूरी नहीं

काजी

जरूरी नहीं

वलीमा

सुन्नत

निकाहनामा

लिखित रिकॉर्ड रखना बेहतर

सबसे जरूरी: निकाह में दोनों की रजामंदी और शरीयत की शर्तें पूरी होना जरूरी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।