राजस्थान/जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। इस बार कुछ युवकों पर स्विफ्ट कार से खतरनाक तरीके से स्टंट करने और रास्ते में आने वाले कई गाड़ियों को टक्कर मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया और दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह पूरा मामला जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां कुछ युवक स्विफ्ट कार से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी। स्टंट करते समय कार ने आसपास खड़े और सड़क से गुजर रहे कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार से हुई टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामला बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
स्टंट के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट
कार से गाड़ियों को टक्कर लगने के बाद मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने भी मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान की। इसके बाद गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अनुभव और उत्कर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पहले थार से स्टंट का मामला आया था सामने
जयपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी थार गाड़ी से स्टंट करने का मामला सामने आया था। अब स्विफ्ट कार से हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह गाड़ी चलाने से न केवल दूसरे गाड़ी ड्राइवरों चालकों को परेशानी होती है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, अफसर पर भी गिरी गाज


Download Android App
Download iOS App




