ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में वीकेंड पर सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

Summary :

विक्टोरिया, 2 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ-ईस्ट मेलबर्न में कार और बाइक की टक्कर में दो और लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद विक्टोरिया राज्य में वीकेंड पर सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या आठ हो गई। विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे (लोकल टाइम) सेंट्रल मेलबर्न से 12 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में ब्राइटन ईस्ट के एक चौराहे पर हुई टक्कर की सूचना इमरजेंसी सर्विस को दी गई। कार के ड्राइवर और मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार में बैठे एक बच्चे…

विक्टोरिया, 2 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ-ईस्ट मेलबर्न में कार और बाइक की टक्कर में दो और लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे के बाद विक्टोरिया राज्य में वीकेंड पर सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या आठ हो गई।

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे (लोकल टाइम) सेंट्रल मेलबर्न से 12 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में ब्राइटन ईस्ट के एक चौराहे पर हुई टक्कर की सूचना इमरजेंसी सर्विस को दी गई। कार के ड्राइवर और मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार में बैठे एक बच्चे को मामूली चोटें आई थीं।

इस घटना के बाद विक्टोरिया में शुक्रवार से अब तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मरने वालों में से चार बाइक चला रहे थे और तीन लोग कार में थे।

शनिवार दोपहर राज्य के साउथ-वेस्ट में एक गाड़ी की चपेट में आने से 75 वर्ष की एक महिला की भी मौत हो गई थी।

शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने बताया कि मेलबर्न से 65 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में जिलॉन्ग के सबअर्ब में ई-बाइक पर सवार दो टीनएजर की कार से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार चोटिल हुए थे। पुरुष पैसेंजर को जानलेवा चोटों के साथ एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि 17 साल के दूसरे लड़के को गंभीर चोटें नहीं लगने पर हॉस्पिटल ले जाया गया।

लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, शनिवार तक, 2026 में विक्टोरिया में अब तक 220 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी थीं, जो 2025 में इसी समय 247 थीं।

इससे पहले 30 अक्टूबर को पुलिस ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी राज्य तस्मानिया के किंग आइलैंड पर एक मिनीवैन के पलटने से दस बुजुर्ग टूरिस्ट घायल हो गए थे। तस्मानिया पुलिस के एक बयान के मुताबिक, यह सिंगल-व्हीकल एक्सीडेंट शुक्रवार को लोकल टाइम के हिसाब से शाम करीब 4:20 बजे आइलैंड के दक्षिणी हिस्से में पियरशेप में साउथ रोड पर हुआ।

बयान में कहा गया था कि टोयोटा हाईएस पैसेंजर वैन में ऑस्ट्रेलिया से आए 10 विजिटर सवार थे, जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच थी।

–आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.