Sitapur Road Accident: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत

Summary :

Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार महिलाओं और 10 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, हादसा पिहानी मार्ग पर कोल्हाघाट पुल के पास हुआ। धनतेरस से ठीक पहले हुई इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पिसावां थाना क्षेत्र के बरीगावां…

Sitapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार महिलाओं और 10 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, हादसा पिहानी मार्ग पर कोल्हाघाट पुल के पास हुआ। धनतेरस से ठीक पहले हुई इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पिसावां थाना क्षेत्र के बरीगावां गांव के निवासी थे। वे पड़ोसी जिले हरदोई के रायपुर मठिया में एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। महोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नागेंद्र चौबे ने बताया कि हिम्मतनगर के कोल्हाघाट पुल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए।

Sitapur Road Accident (Source: Social Media)
Sitapur Road Accident (Source: Social Media)

Sitapur Road Accident: घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस के अनुसार, मृतकों में बरीगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22) और सुनीता (40) शामिल हैं। पांचवें मृतक की पहचान 58 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। सीओ चौबे ने बताया कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Sitapur Road Accident: सीएम योगी ने आर्थिक मदद का ऐलान किया

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अधिकारियों से तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घायलों को 50-50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ALSO READ: दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी

Rahul Kumar Rawat