Aaj Ka Rashifal 02 November 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।
तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 02 November आपके लिए कैसा रहेगा : –
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 02 November 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
किसी के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें। नौकरी-पेशा व्यक्ति को कोई आफिशियल यात्रा करने का आर्डर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
विगत दिनों से कोर्ट-कचहरी संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। मशीनरी एवं लोहे से संबंधी व्यवसाय में राहत मिलेगी। घर में मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बढ़ जाएगी। वाहनादि से सावधान रहें।
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल द्वारा किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। नया एग्रीमेंट मिल सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति केे लोगों से दूर रहें। भ्रमित कर सकते हैं। वाहन से सावधान रहें।
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
कार्यस्थल पर स्टाॅफ सहयोगियों का उचित सहयोग बना रहेगा। किन्तु अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। सभी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। जेबकतरों से सावधान रहें।
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातें पड़ोसियों से जिक्र न करें। बहस जैसी स्थिति बन सकती है। दिन के दूसरे पहर में आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। प्रेमी युगल के बीच संबंध अच्छे रहेंगे।
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
सामजिक स्तर पर आपकी पहचान बढे़गी। किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विरोधी आपको हानि पहुंचा सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। किसी गैरकानूनी कार्य में रिस्क न उठाएं।
7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय प्रैक्टकली विचार करें। अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। प्रापर्टी एवं पोलिसी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। जरुरतमंद की सेवा करें।
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आपका उत्तम व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली वाणी जनसमान में अमिट छाप छोड़ेंगा। लोप्रियता बढ़ेगी। महिला वर्ग के कैरियर की दृष्टि से समय उत्तम है बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सक्रियता बनाए रखें।
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
घर के बड़ों का आशीर्वाद व स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा। बच्चों के साथ समय अवश्य बिताएं। उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करें। शाम के समय मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सुुरक्षा नियमों का पालन करें।
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
सरकारी कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के योग बने हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। व्यापारी वर्ग समय से पूर्व टैक्सादि की प्रकिया पूर्ण करें। जांच-परख किया जा सकता है।
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। कार्यस्थल पर किए गए बदलाव के परिणाम आने में समय लगेगा। धैर्य बनाए रखें। विवेक पूर्ण तरीके से कार्य करें।
12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज भाई-बहन के मध्य किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। कार्यस्थल पर मेहनत के अनुरुप लाभ मिलेंगे। व्यवहार में समरसता लाकर जनसंपर्क मजबूत रखें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।
तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…


Download Android App
Download iOS App
















