एडवेंचरर ने खोज निकाली 165 साल प्राचीन कोयले की खान, नैरो टनल देख थमी यूजर्स की सांसें

Summary :

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं तो लोगों को चौंका देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एडवेंचरर 165 साल पुरानी कोयले की खदान खोज निकाल देता है। यहां सबसे चौंकाने वाला सुंरग का रास्ता था, जिसे देखने भर से ही यूजर्स का भी सांसें थम सी गई। अब सुरंग के अंदर की ये वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। एडवेंचरर ने दिखाई नैरो टनल दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @undergroundbirmingham अकाउंट पर शेयर किए गये वीडियो में एक शख्स को लंबे…

Adventurer Explores 165-Year-Old Coal Mine

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं तो लोगों को चौंका देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एडवेंचरर 165 साल पुरानी कोयले की खदान खोज निकाल देता है। यहां सबसे चौंकाने वाला सुंरग का रास्ता था, जिसे देखने भर से ही यूजर्स का भी सांसें थम सी गई। अब सुरंग के अंदर की ये वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

Adventurer Explores 165-Year-Old Coal Mine
Source-Google Image

एडवेंचरर ने दिखाई नैरो टनल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @undergroundbirmingham अकाउंट पर शेयर किए गये वीडियो में एक शख्स को लंबे समय से खाली पड़ी कोयला खदान में एक बेहद संकरे सुरंग के रास्ते एंट्री करते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में एडवेंचरर को ढीली चट्टानों और रेत से भरे एक छोटे से सुरंग में उतरते हुए देखा जा सकता है। ये सुरंग काफी तंग दिखाई देती है, जिसकी छत से उस शख्स को गुजरने के लिए बेहद मुश्किल से जगह मिलती है।

Adventurer Explores 165-Year-Old Coal Mine
Source-Google Image

165 वर्ष पुरानी कोयला खदान

कड़े दबाव के बावजूद, एडवेंचरर नीचे फिसलने और आश्चर्यजनक रूप से बाहर निकलने और बड़ी गुफा यानी वर्षों से बंद पड़ी कोयला खदान में पहुंचने में सफल हो जाता है। जिसके बाद एंडवेंचरर खदान में पहुंचने के बाद एक हेडलैम्प जलाकर उसके अंदरूनी हिस्से को दिखाता है। इस दौरान पक्की कंक्रीट और एक ईंट की दीवार भी दिखती है। शख्स ने इस खदान को बहुत पुरानी कोयला खदान बताया है। साइंटफिक एविंडेस के आधार पर यह खदान लगभग 165 वर्ष पुरानी यानी 1860 के दशक में बने होने का अनुमान लगाया है।

ये वीडियो @undergroundbirmingham नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

वीडियो में गुफा को नीचे की ओर झुका हुआ दिखाया गया है, जो सतह के नीचे सुरंगों के संभावित विशाल नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, इसने लोगों की सांसे अटका दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो ये देखने से ही घबराहट हो गई है’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘अगर आप एक दिन ऐसा करते हुए फंस गए तो’? जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘आपको डर नहीं लगता कि वहां कुछ निकल सकता है?’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid