आज का राशिफल (26 मार्च) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (26 मार्च)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

सेल्फ मोटिवेटेड लोगों के लिए शेप में वापस आना आश्यचर्यजनक रूप से संभव हो जाएगा। जीवन में सफलता पाने के लिए आवश्यक जुनून दिखा सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर नए मौके आने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर परेशान रहेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया।

 

taurus 4वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

सच बर्दास्त करने की हिम्मत जुटानी पड़ेगी। खान-पान में परहेज करेंगे। तनाव महसूस कर रहे थे, राहत मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। मिलनसार स्वभाव बड़ी आसानी से किसी को भी अपना बना लेता है। दोस्तों के बीच पॉपुलर होने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मजेंटा।

 

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

अच्छे इंसान से मुलाकात होगी। कुछ लोगों को बेहतर सेलरी की जॉब मिलेगी। करीबी से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। विश्वास की बदौलत बीमारी से निजात पा सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल होगी। परिवारिक मामला सुलझेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला।

 

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

कुछ लोग समय परिवारिक विवाद में बिता सकते हैं। कॉलेज ट्रिप पर जाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। हेल्दी लाइफ स्टाइल की तरफ कदम बढाएंगे। कार्यस्थल पर खुद को अलग-थलग महसूस करेंगे। सारे काम की जिम्मदारी ले लेना सही नहीं होगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन।

 

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

फिट होने के लिए प्रतिबद्धता दिखा सकते हैं। एक सामाजिक समारोह के दौरान इंसान दिल को ठेस पहुंचाने वाला काम करेगा। कार्यस्थल पर प्राथमिकता के साथ काम सुलझाने की आदत फायदेमंद साबित होगी। पढ़ाई के मामले में अच्छा मौका मिलेगा। निवेश करेंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सी ग्रीन।

 

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

सामाजिक क्षेत्र के किसी इंसान का खुलकर पक्ष लेंगे। प्रेमी से मुलाकात होगी। आप के ऊपर कुछ ऐसे दबाव रहेंगे, जिसे आप चाहकर भी टाल नहीं पाएंगे। अपने आइडिया को प्रोफेशनल स्तर पर इंप्लिमेंट करेंगे। वित्तीय स्तर पर मदद का आश्वासन देंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा लाल।

 

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

खरीददारी करते समय बजट का ध्यान रखें। ओवरस्पेंडिंग की संभावना है। लिये गये निर्णय की सराहना हो सकती है। नए काम की जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसमें आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर कोई शानदार मौका मिलने वाला है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी।

 

scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

खान-पान में परिवर्तन लाना होगा। घर के बुजुर्ग को प्रसन्न रखने के लिए उनके साथ वक्त बिताएं। परिवार के साथ रोमांचक यात्रा पर जाएंगे। विंडो शॉपिंग का मजा लेंगे। लवर के साथ बहस होने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर क्षमता की सराहना होगी। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- परपल।

 

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

किसी सामाजिक समारोह को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। जिम ज्वाइन करने का मन बना सकते हैं। बिजी शेड्यूल की वजह से लवर के साथ रोमांटिक आउटिंग का सपना पूरा होगा। जिन लोगों ने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है, एडजस्टमेंट प्रॉब्लम हो सकती है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- नारंगी।

 

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

मददगार रवैये के कारण सामाजिक क्षेत्र में मशहूर होने वाले हैं। नौजवानों के लिए एक प्रेरणादायक साबित होने वाले हैं। लवर के साथ वक्त बिताना यादगार साबित होगा। किसी को लिड करने के बदले फॉलो करने में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- फिरोजी।

 

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

पढ़ाई के क्षेत्र में डंका बजने की उम्मीद है। प्रेम संबंध में रोमांच लाने का प्रयास कर सकते हैं। प्रोपर्टी को रेंट पर देने में सफल साबित होंगे। जुनून को यूंही कायम रहने दें आने वाले समय में इसका फायदा मिलेगा। प्रोफेशनल स्तर पर लोगों की नजर में आओगे। शुभ अंक – 17, शुभ रंग- सी ग्रीन।

 

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

अचानक आए किसी बड़ी जिम्मेदारी की वजह से प्रेफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने में देरी होने की संभावना है। रेगुलर एक्सरसाइज करना कठिन साबित होगा। सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मजेंटा।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।