गणेश चतुर्थी पर घर आई है नन्हीं खुशी? अपने लाडले को दें बप्पा का यह अनोखा नाम, यहां देखें बेस्ट नामों की लिस्ट

Summary :

2026 Ganesh Chaturthi Baby Names: हिंदू धर्म में हर त्यौहार को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां हर त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बुधवार को गणेश भगवान का दिन माना जाता है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। अगर आप भी इस मौके पर अपने बच्चे के लिए खूबसूरत नामों की तलाश कर रहे हैं, तो यहां दिखाई गई लिस्ट आपके काम आ सकती है, तो चलिए देर किस बात की इस नामों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं, जिसमें नाम के साथ-साथ उनके प्यारे अर्थ भी दिए गए हैं। 2026 गणेश चतुर्थी…

2026 Ganesh Chaturthi Baby Names: हिंदू धर्म में हर त्यौहार को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां हर त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। बुधवार को गणेश भगवान का दिन माना जाता है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। अगर आप भी इस मौके पर अपने बच्चे के लिए खूबसूरत नामों की तलाश कर रहे हैं, तो यहां दिखाई गई लिस्ट आपके काम आ सकती है, तो चलिए देर किस बात की इस नामों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं, जिसमें नाम के साथ-साथ उनके प्यारे अर्थ भी दिए गए हैं।

2026 गणेश चतुर्थी स्पेशल बेबी नेम्स

powerful Baby Names Inspired by Ganesha
powerful Baby Names Inspired by Ganesha (Source: social media)
  • अद्वैत – अनोखा, अद्वितीय, जिसके समान कोई दूसरा न हो
  • अथर्व – ज्ञान और वेदों के स्वामी
  • अविघ्न – विघ्नों और बाधाओं को दूर करने वाले
  • अवनीश – पृथ्वी के राजा, स्वामी
  • अमेया – असीम, जिसकी कोई सीमा न हो
  • अनव – दयालु, मानवीय, नम्र
  • भालचंद्र – माथे पर चंद्रमा धारण करने वाले
  • बुद्धिनाथ – बुद्धि और ज्ञान के देवता
  • देवव्रत – सभी तपस्याओं को स्वीकार करने वाले
  • एकदंत – एक दांत वाले, एकाग्रचित्त
  • ईशानपुत्र – भगवान शिव के पुत्र
  • गजानन – हाथी के मुख वाले देव
  • गौरिक – माता पार्वती के अंश से जन्मे
  • गौरिनंदन – माता पार्वती के प्रिय पुत्र
  • हेरंब – शांत, आदरणीय और बुद्धिमान
  • कवीश – कवियों और कलाओं के स्वामी
  • कृपालु – दया करने वाले, करुणा से भरे
  • क्षिप्रा – शीघ्र प्रसन्न होने वाले
  • लंबोदर – बड़े पेट वाले, पूरे ब्रह्मांड को समाने वाले
  • मनोमय – दिलों को जीतने वाले
  • मुक्तिदा – मोक्ष और परम सुख देने वाले
  • नंदन – पुत्र, खुशियां लाने वाले
  • ओंकारा – ॐ के पवित्र रूप में निवास करने वाले
  • प्रथमेश – सबमें प्रथम, जिनकी पूजा सबसे पहले होती है
  • रुद्रप्रिय – भगवान शिव के अति प्रिय
  • शाम्भवी – माता पार्वती के पुत्र
  • सिद्धिदाता – सफलता और उपलब्धियां प्रदान करने वाले
  • सिद्धिविनायक – सफलता और समृद्धि देने वाले
  • सुमुख – सुंदर और शुभ मुख वाले
  • तक्ष – कुशल, शक्तिशाली, राजा
  • तरुण – सदा युवा, ऊर्जावान
  • वक्रतुंड – घुमावदार सूंड वाले भगवान

Also Read: Baby Names Inspired by Ganpati Bappa: गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश के इन खूबसूरत और आधुनिक नामों से दें अपने बच्चे को एक नई पहचान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।