अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा सूरज की तरह चमके और अपने जीवन में कई ऊंचाइयों को हाशिल करे, तो जरूर आप उसके जन्मे से महीनों पहले यूनिक और प्यारे नाम की तलाश करने लगते होंगे। भगवान सूर्यदेव को देवताओं की आंख भी कहा जाता है। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक अच्छे और मॉडर्न नाम की तलाश में हैं, तो सूर्योदय या पहली किरण से प्रेरित नाम चुनना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं, तो चलिए देर किस बात की यहां देखते हैं, बच्चों के प्यारे और मीनिंगफुल नामों की लिस्ट।
यहां देखें सूर्योदय से प्रेरित बच्चों के 30+ नेम्स

लड़कों के नाम
1. विहान (Vihaan) – भोर, सुबह की शुरुआत
2. आरुष (Aarush) – सूर्य की पहली किरण
3. प्रत्युष (Pratyush) – तड़के की सुबह, सूर्योदय
4. अरुण (Arun) – उगते हुए सूरज की लालिमा
5. रियांश (Reyansh) – सूरज की पहली किरण
6. अहान (Ahan) – सुबह, दिन की पहली रोशनी
7. प्रभात (Prabhat) – सुबह, सवेरा
8. अंशुल (Anshul) – सूरज की किरण, उज्ज्वल रोशनी
9. भास्कर (Bhaskar) – सूर्य, प्रकाश देने वाला
10. मयूख (Mayukh) – प्रकाश की किरण, चमक
11. विवस्वान (Vivasvan) – उगता हुआ सूर्य
12. भानु (Bhanu) – सूर्य, चमकता हुआ
13. दिव्यांश (Divyansh) – दिव्य प्रकाश, सूर्य का अंश
14. मरीचि (Marichi) – सूर्य की किरण
15. सवित (Savit) – सूर्योदय का सूरज
लड़कियों के नाम
16. आहाना (Aahana) – सूर्य की पहली किरण
17. आरुषि (Aarushi) – भोर का लाल आकाश, पहली किरण
18. ऊषा (Usha) – सुबह की देवी, सवेरा
19. अरुणिमा (Arunima) – सुबह के समय की लालिमा
20. विभा (Vibha) – रोशनी, भोर, चमक
21. अर्चिषा (Archisha) – रोशनी की किरण
22. रश्मि (Rashmi) – सूर्य की किरण
23. पूर्वी (Purvi) – पूर्व दिशा, जहां से सूर्य उगता है
24. प्रभा (Prabha) – चमक, सुबह की रोशनी
25. काश्वी (Kashvi) – चमकती हुई, भोर जैसी सुंदर
26. सविता (Savita) – सूर्य, सुबह की रोशनी देने वाली
27. दीप्ति (Dipti) – प्रकाश, उजाला
28. नवाह (Navah) – नई भोर, नया सवेरा
29. कांति (Kanti) – सुबह की कोमल चमक
30. ईशानी (Ishani) – पहली रोशनी और दिव्यता से जुड़ा नाम


Download Android App
Download iOS App




