Aaj Ka Mausam 03 Feb: उत्तर भारत में फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। IMD ने 9 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। आइए जानते हैं कि आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
Delhi Weather

दिल्ली-NCR आज सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। जिस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 3 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया। सोमवार को दिनभर चली तेज रफ़्तार वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। हालांकि, दिल्ली में इस सप्ताह बारिश के आसार कम हैं, लेकिन हफ्ते की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में बारिश हो सकती है। प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Bihar Weather

बिहार भी कोहरे की चादर में लिप्त हुआ है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो दिन बाद कोहरे से राहत मिल सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


Download Android App
Download iOS App




