Aaj Ka Mausam 19 May 2026: दिल्ली में Heatwave अलर्ट! 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 19 May 2026: देश भर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है, तो कुछ राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। राजधानी दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने…

Aaj Ka Mausam 19 May 2026: देश भर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है, तो कुछ राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। राजधानी दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि 26 मई के आस-पास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। इस बीच कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में लू के थपेड़े

Aaj Ka Mausam 19 May 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। 19 और 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना है। पूरे दिन भर मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन तेज धूप लोगों को घर में रहने को मजबूर करेगी। 21 और 22 मई को तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में कहीं बारिश, तो कहीं लू

उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं। प्रदेश में तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। इस बीच मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 19 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम मिज़ाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, दूसरी तरफ अधिकांश जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 19 मई को गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और बढ़ सकती है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 43°C 31°C
भोपाल 42°C 30°C
कोलकाता 37°C 29°C
शिमला 32°C 20°C
जयपुर 43°C 29°C
पटना 37°C 29°C
मुंबई 33°C 29°C
रांची 38°C 26°C
नैनीताल 31°C 23°C
लखनऊ 42°C 29°C
चेन्नई 37°C 30°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।