भट्टी की तरह तप रही दिल्ली! UP-Bihar समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 26 April 2026

Aaj Ka Mausam 26 April 2026: देशभर में कुछ राज्य तरह तप रहे हैं, तो कहीं बारिश की बौछारे देखने को मिल रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच IMD ने यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, जिन राज्यों में बारिश होगी, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में चलेगी लू

Aaj Ka Mausam 26 April 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

राजधानी में गर्मी का आलम ये है कि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सिर्फ दोपहर में ही नहीं, बल्कि रात को भी गर्मी सता रही है। कई इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। पूरे दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था। दिन में धूप के साथ हल्की-हल्की हवा भी चलेगी।

Uttar Pradesh Rain Alert: यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिन में लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। IMD के मुताबिक, राज्य में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 28 अप्रैल से 1 मई के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Bihar Weather: 19 जिलों में बारिश

Aaj Ka Mausam 26 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस बीच एक राहत भरी खबर है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 19 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 41°C 28°C
पटना 39°C 26°C
चेन्नई 34°C 27°C
जयपुर 41°C 28°C
शिमला 29°C 17°C
भोपाल 42°C 30°C
मुंबई 32°C 28°C
रांची 39°C 26°C
नैनीताल 31°C 20°C
कोलकाता 35°C 27°C
लखनऊ 43°C 28°C

यह भी पढ़ें: सोना 1,41,350 रूपये, तो 2.6 लाख हुई चांदी… खरीदने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।