Aaj Ka Mausam 26 Sep: दिल्ली से गायब हुई बारिश लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 26 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंडे वातावरण को अपनाते हैं। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की विदाई हो गई है लेकिन पहाड़ों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है। Delhi NCR Weather आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ़ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते…

Aaj Ka Mausam 26 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंडे वातावरण को अपनाते हैं। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की विदाई हो गई है लेकिन पहाड़ों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। आईए विस्तार से जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ़ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर में बारिश नहीं हुई है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों को ‘ग्रीन जोन’ में रखा है, जिसका मतलब है कि कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि, उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अगस्त महीने में प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के हालात थे, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।

Bihar Weather

बिहार में आज बारिश की उम्मीद नहीं है, हालांकि कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को असुविधा हो सकती है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में आज के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य के सभी जिले ‘ग्रीन जोन’ में हैं, जिसका मतलब है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ और सामान्य रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन कई जिलों में अब भी हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को मंडला और रीवा में करीब पौने 2 इंच बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में मौसम साफ रहा, जिससे गर्मी और उमस बनी रही।

Rajasthan Weather

राजस्थान में अगले 2-3 दिनों के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर राज्य का मौसम शुष्क और गर्म बना रह सकता है।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Himachal Weather

हिमाचल प्रदेश में 25 से 30 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतर इलाकों में धूप खिली रहेगी। आने वाले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate Today 26 Sep: पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Neha Singh