Aaj Ka Mausam 27 May 2026: दिल्ली में Heatwave का अटैक, 45°C तक पहुंचेगा पारा, 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 27 May 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। एक तरफ मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। जिससे यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर परस्ती घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके प्रभाव से 28 मई से तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है और लू से राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक, 26 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है। इसकी सक्रियता बढ़ने के साथ दक्षिण भारत…

Aaj Ka Mausam 27 May 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। एक तरफ मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। जिससे यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर परस्ती घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके प्रभाव से 28 मई से तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है और लू से राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक, 26 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है। इसकी सक्रियता बढ़ने के साथ दक्षिण भारत केरल, तमिलनाडु और तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। आइए जानते हैं, आपके शहर के कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 27 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है, कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार, 27 मई से 29 मई तक अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 27 मई को तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है और ये 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश का ये सिलसिला 29 मई को भी जारी रहेगा।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम लगातर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि 27 मई को लू का असर जारी रहेगा। वहीं 29 मई को कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार का मौसम

Aaj Ka Mausam 27 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के दौरान कई बारिश-तूफान का अलर्ट है। इसके साथ ही 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 44°C 31°C
जयपुर (Jaipur) 43°C 32°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 30°C
लखनऊ (Lucknow) 42°C 28°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
रांची (Ranchi) 37°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 37°C 27°C
पटना (Patna) 36°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 34°C 31°C
शिमला (Shimla) 32°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 30°C 21°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।