Aaj Ka Mausam 4 April 2026: देश भर के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इसे देखते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश का मौसम आज, शनिवार 4 अप्रैल 2026 को एक बार फिर बदलने वाला है।आज (4 अप्रैल) तेज हवाएं, बारिश, बिजली और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। दोपहर और शाम के समय खास चेतावनी दी गई है, क्योंकि 30–40 km/hr की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसा मौसम बनेगा। आगामी कुछ घंटों में 22 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
Delhi Weather: दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा व सुहावना हो गया। लेकिन आज मौसम फिर खराब हो सकता है। तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Himachal Weather: हिमाचल के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में देर शाम से लेकर 4 अप्रैल की रात तक कई क्षेत्रों में बादलों की गरज, बिजली की चमक और मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
UP Weather: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में शनिवार को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 km/hr की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Bihar Ka Mausam: Bihar Weather (Aaj Ka Mausam 4 April 2026)
अगर बिहार की बात करें तो यहां अगले 2–3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट देखन को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा और रात का तापमान भी बढ़ा रहेगा। दिन के समय तेज धूप के साथ कुछ जगहों पर हल्की धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं.
यह भी पढ़ें: सोना हुआ महंगा या सस्ता? 3 अप्रैल 2026 के लेटेस्ट Gold- Silver रेट देखें


Download Android App
Download iOS App






