Aaj Ka Mausam 5 Oct: आंधी-तूफान से सुहाना होगा दिल्ली का मौसम, UP में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 5 Oct: देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ों में भी बारिश के कारण मौसम अचानक बदल गया है। कल यानी शनिवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार, 5 अक्टूबर 2025 के लिए ताजा अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल रहने वाला है। Delhi NCR Weather दिल्ली-NCR के लोगों के लिए उमस और गर्मी से राहत की खबर है। मौसम विभाग के…

Aaj Ka Mausam 5 Oct: देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ों में भी बारिश के कारण मौसम अचानक बदल गया है। कल यानी शनिवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार, 5 अक्टूबर 2025 के लिए ताजा अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए उमस और गर्मी से राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 5 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिस दिन 24 घंटे तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

Uttar Pradesh Weather

मॉनसून की विदाई के बावजूद उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में हो रही बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को भी बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है, जबकि पूर्वी यूपी में थोड़ी कम वर्षा होने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। आज से अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। खासकर हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Rajasthan Weather

राजस्थान में 5 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो सकता है। 6 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को चित्तौड़गढ़, डूंगला, बाड़मेर, झालावाड़ और उदयपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। देर रात सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भी बारिश हुई।

Madhya Pradesh Weather

मध्यप्रदेश से मानसून धीरे-धीरे विदा ले रहा है। अब तक 12 जिलों से इसकी वापसी हो चुकी है और शेष हिस्सों से 10 अक्टूबर तक मानसून के जाने की संभावना है। हालांकि, विदाई से पहले मौसम एक बार फिर मेहरबान हो गया है। अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यदि सिस्टम मजबूत रहा तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

Himachal Pradesh

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी 5 अक्टूबर से मौसम सक्रिय रहने वाला है। चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कांगड़ा, मंडी और शिमला में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Cyclone Shakti Tracker: तेजी से आगे बढ़ रहा है शक्ति तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Neha Singh