जेल से लौटे ‘छोटे सरकार’, घोड़े ‘लाडला’ को मनाते दिखे Anant Singh; दिल छूने वाला Video हुआ Viral

Summary :

Anant Singh horse viral video: बिहार की सियासत में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर Anant Singh जेल से बाहर आते ही फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बाहुबली छवि और अपने खास शौक के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पसंदीदा घोड़े ‘लाडला’ को प्यार से पुचकारते दिख रहे हैं। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद भी अपने घोड़े के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। उनकी रिहाई के बाद मोकामा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों के बीच भी उनकी…

Anant Singh horse viral video: बिहार की सियासत में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर Anant Singh जेल से बाहर आते ही फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बाहुबली छवि और अपने खास शौक के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पसंदीदा घोड़े ‘लाडला’ को प्यार से पुचकारते दिख रहे हैं। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद भी अपने घोड़े के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। उनकी रिहाई के बाद मोकामा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों के बीच भी उनकी चर्चा बढ़ गई है।

Anant Singh Horse Viral Video: वायरल वीडियो में क्या कर रहे छोटे सरकार?

वीडियो में दिखता है कि अनंत सिंह ‘लाडला’ को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे सहला रहे हैं और प्यार से बात कर रहे हैं। आसपास खड़े लोग यह सब देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे घोड़ा उनसे थोड़ा नाराज है और वे उसे मना रहे हैं।

Anant Singh Viral Video: कौन है छोटे सरकार का घोड़ा ‘लाडला’?

‘लाडला’ कोई आम घोड़ा नहीं है। वह सोनपुर मेले में भी मशहूर रहा है। उसकी लंबी कद-काठी, तेज दौड़ और शानदार चाल के कारण वह खास पहचान रखता है। उसके रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च होते हैं और अनंत सिंह खुद उसकी देखभाल करते हैं। उनके लिए ‘लाडला’ सिर्फ घोड़ा नहीं, बल्कि उनकी शान और पहचान है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।