Banka Love Affair News: बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 60 साल की एक महिला को 35 साल के युवक से प्यार हो गया। दादी की उम्र में महिला के सिर इश्क़ का खुमार इस तरह चढ़ा कि वह घर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई और शादी कर ली। 11 जनवरी, रविवार को जब ये जोड़ा वापस आया, तो अमरपुर बस स्टैंड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला के पति और बेटे ने युवक को पकड़कर, उसकी जमकर धुनाई कर दी।
Bihar Love Affair Crime News: “मैं इसके बिना नहीं रह सकती”

जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका 35 वर्षीय प्रेमी के किसी काम से अमरपुर बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान महिला के पति और बेटे को इसकी खबर लगी। वह भी आवाहन पहुचें और युवक को पकड़कर बीच बाजार में पिटाई कर दी। देखते ही देखते आस-पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला सब कुछ छोड़कर अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। बस स्टैंड पर महिला अपने प्रेमी को बाहों में भरे हुए कह रही है कि “ये मेरी पति है। मैं इसके बिना नहीं रह सकती।”
महिला ने बताई अपनी लव स्टोरी
बीच सड़क पर भारी भीड़ के सामने महिला ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया, जिसे सुन सबके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि करीबन 4 महीने पहले आरा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबरी गांव निवासी वकील मिश्रा (35 वर्ष) से फ़ोन पर बातचीत शुरू हुई थी। बात करते-करते धीरे-धीर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने भागलपुर स्टेशन पर मिलने का फैसला लिया और वहां से लुधियाना भाग गए। महिला ने बताया कि उन्होंने लुधियाना में शादी कर ली है और वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी।
Bihar Crime News: मामले की जांच में जुटी पुलिस

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा और मारपीट की खबर मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को भीड़ से छुड़ाया और उन्हें सुरक्षित थाने ले गए। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 60 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय युवक की प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Bihar: गया में परीक्षा देने आए छात्र ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




