Bihar By Election 2026: बिहार विधान परिषद् की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीट विधान परिषद् मेंबर राधाचरण शाह के इस्तीफे की वजह से बिहार चुनाव के समय से ही खाली थी। अब ऐसे में आयोग के ऐलान के बाद इस सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।
ऐसा रहेगा चुनाव का पूरा शेड्यूल
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से दिए गए शेड्यूल के मुताबिक़ 16 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल तक होगी और 27 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इस सीट के लिए वोटिंग 12 मई 2026 को होगी, जबकि मतों की गिनती 14 मई 2026 को तय है।
जो भी व्यक्ति निर्वाचित होगा उसका कार्यकाल
बता दें कि नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। ऐसे में राधा चरण शाह संदेश विधानसभा से विधायक बने. JDU के नेता जुलाई 2015 से नवंबर 2025 तक विधान परिषद् के मेंबर थे। इस उपचुनाव में आम जनता नहीं सिर्फ स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि वोट करेंगे। इस सीट पर जो व्यक्ति चुना जाएगा, उसका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक आधिकारिक तौर पर मान्य होगा। उपचुनाव के ऐलान के साथ-साथ 9 अप्रैल से आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
ALSO READ: Delhi में चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों के तबादले





















