Delhi IAS Transfers: दिल्ली में बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ। IAS और DANICS कैडर के 20 से अधिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस कारण से दिल्ली सरकार और प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदा सरकार में हुए इन अचानक फेरबदल को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, रेखा सरकार का कहना है कि यह कदम कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
Delhi IAS Transfers: पुराने अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारियां

बता दें कि इस तबादले में वरिष्ठ IAS अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर की जिम्मेदारियां है, जबकि प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें DFC और DSCSC के CMD की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं सौम्या सौरभ को उत्तर पश्चिम जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है और उन्हें उद्योग विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।
Danics Transfer Order: कई अन्य अफसरों की तबादले में बदलाव
इसके साथ-साथ नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर और सोनिका सिंह को DDA में कमिश्नर नियुक्त किया गया है। हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, और मंगल सैनी को केंद्रीय जेल का अधीक्षक बनाया गया है। ओम प्रकाश सैनी को DSSSB में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बीच, मुकेश कुमार, आशीष शौकीन, मनोज कुमार, भूप सिंह और अश्विनी कुमार सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ नियुक्तियों में बदलाव भी किए गए हैं, और अमित कुमार की नियुक्ति से संबंधित आदेश को बाद में रद्द कर दिया गया।
ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




