Aaj Ka Mausam 07 Nov: छोटी दिवाली पर कैसा रहेगा देशभर का मौसम? दिल्ली से यूपी-बिहार तक जानें बारिश, ठंड और कोहरे का ताजा अपडेट

Summary :

छोटी दिवाली—7 नवंबर—को देशभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक के इलाकों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। IMD की ओर से मौसम के ताजा अपडेट और अपने शहर के पूर्वानुमान के बारे में आगे पढ़ें।

देश के कई राज्यों में सर्दी आ गई है। सुबह और रात के समय काफी ठंड महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण हालात गंभीर हैं, जहां कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज, शनिवार, 7 नवंबर 2026 यानी छोटी दिवाली के दिन कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए देखते हैं कि आज देश के अलग-अलग शहरों में मौसम कैसा रहने का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, शनिवार (वीकेंड) और छोटी दिवाली के दिन AQI का स्तर बहुत अधिक होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजधानी में GRAP-3 लागू कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 7 नवंबर के लिए दिल्ली में बारिश या आंधी-तूफान को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके अलावा, 12 नवंबर तक राजधानी में बारिश होने की कोई खास संभावना नहीं है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया है।

दिल्ली-NCR में AQI का स्तर और GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI

क्रम

इलाका

AQI

वायु गुणवत्ता

1

IIT दिल्ली

442

गंभीर

2

पंजाबी बाग

433

गंभीर

3

मुंडका

421

गंभीर

4

रोहिणी

418

गंभीर

5

आरके पुरम

417

गंभीर

6

सोनिया विहार

414

गंभीर

7

नजफगढ़

413

गंभीर

8

बवाना

411

गंभीर

9

द्वारका

411

गंभीर

10

नरेला

409

गंभीर

11

पटपड़गंज

403

गंभीर

12

अलीपुर

402

गंभीर

13

चांदनी चौक

397

बेहद खराब

14

मंदिर मार्ग

397

बेहद खराब

15

जेएनयू

393

बेहद खराब

16

बुराड़ी

392

बेहद खराब

17

आया नगर

383

बेहद खराब

18

मथुरा रोड

382

बेहद खराब

19

नांगलोई

364

बेहद खराब

20

IGI एयरपोर्ट

340

बेहद खराब

21

वजीरपुर

337

बेहद खराब

22

शादीपुर

324

बेहद खराब

23

अशोक विहार

320

बेहद खराब

24

बदरपुर

316

बेहद खराब

25

लोधी रोड

278

खराब

26

आनंद विहार

276

खराब

नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में AQI

क्रम

नोएडा का इलाका

AQI

वायु गुणवत्ता

1

सेक्टर-62 (IITM)

415

गंभीर

2

सेक्टर-116

287

खराब

3

सेक्टर-125

281

खराब

4

सेक्टर-39

267

खराब

5

सेक्टर-110

257

खराब

6

सेक्टर-1

251

खराब

7

सेक्टर-150

230

खराब

GRAP के तहत AQI की श्रेणियां

GRAP चरण

AQI स्तर

स्थिति

GRAP-1

201–300

खराब

GRAP-2

301–400

बेहद खराब

GRAP-3

401–450

गंभीर

GRAP-4

450 से अधिक

गंभीर+

बिहार का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, 10 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, 9 से 11 नवंबर के बीच झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। जल्द ही ठंड पड़ने के भी आसार हैं।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज छोटी दिवाली पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 7 नवंबर के लिए राज्य में भारी बारिश या आंधी-तूफान को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। पश्चिमी और मध्य भारत की तरह ही, उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रह सकता है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

7 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, केरल के कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।