Bihar: CM नीतीश कुमार का ऐलान, पत्रकारों को मिलेगी 15000 रुपये पेंशन

Summary :

Bihar में इस वर्ष के अंत तक चुनाव होने की संभावना है। चुनाव में राज्य की जनता को लुभाने के लिए CM नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणा की है। अब पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात दी है। बता दें कि बिहार में पत्रकार को पहले सिर्फ 6 हजार रुपये की पेंशन मिलती थी लेकिन इसे लगभग ढाई गुना बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है। साथ ही पत्रकारों की मौत के बाद पत्नी को 10 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। पहले सिर्फ 3 हजार रुपये पेंशन दी जाती थी। Bihar में पत्रकारों की भूमिका CM नीतीश कुमार ने…

Bihar में इस वर्ष के अंत तक चुनाव होने की संभावना है। चुनाव में राज्य की जनता को लुभाने के लिए CM नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणा की है। अब पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात दी है। बता दें कि बिहार में पत्रकार को पहले सिर्फ 6 हजार रुपये की पेंशन मिलती थी लेकिन इसे लगभग ढाई गुना बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया है। साथ ही पत्रकारों की मौत के बाद पत्नी को 10 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। पहले सिर्फ 3 हजार रुपये पेंशन दी जाती थी।

Bihar में पत्रकारों की भूमिका

CM नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि पत्रकारों की भूमिका लोकतंत्र में काफी अहम है और वह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए बिहार सरकार पत्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखेगी और पत्रकारिता के बाद जीवन व्यतीत करने के लिए पेंशन की सुविधा दी जाएगी।

Bihar में कई बड़े ऐलान

बिहार में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। जनता को CM नीतीश कुमार ने कई बड़ी सौगात दी है। बता दें पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने से पहले बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, दिव्यांग, बुजर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन को बढ़ाया गया है।

ALSO READ: ‘आतंकी-नक्सली करते थे बहिष्कार की बातें…’, SIR का जिक्र कर तेजस्वी यादव पर भड़के Jagdambika Pal

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।