Bihar Flood: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश भारी के कारण 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य में 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। साथ ही, नेपाल में हुई भारी वर्षा के कारण भी कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 723 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा 15 राहत शिविरों में 13,446 विस्थापित लोगों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। निकासी और आवागमन के लिए 1,979 नौकाएं लगाई गई हैं तथा 5,178 क्विंटल पशु चारा भी वितरित किया गया है।
Bihar Flood: बचाव कार्य जारी
प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल शामिल हैं। बाढ़ की आशंका और त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में 27 एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) और 10 एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम की तैनाती की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।
ALSO READ: भारत मंडपम में 11 दिसम्बर से ‘व्यापारी महाकुंभ’ का आयोजन


Download Android App
Download iOS App




