Bihar Jamui Viral Marriage: बिहार के जमुई जिले से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां रिश्ते में बहनें लगने वाली दो लड़कियों बीपीएससी टीचर नयनश्री और फुफेरी बहन राखी ने एक दूसरे से शादी कर ली है। पांच साल पहले दो बहनें एक साथ पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़-लिखकर दोनों अपना करियर बनाएंगी।
एक ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करके सरकारी नौकरी हासिल कर ली। इसी दौरान दोनों बहनों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ और दोनों को प्यार हो गया। अब इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि शादी से पहले एक युवती ने अपना जेंडर भी चेंज कराकर अपना नाम राखी से राहुल रख लिया है।
Viral Wedding Video: साथ की थी दोनों ने पढ़ाई
बताया जा रहा है कि BPSC शिक्षिका नयनश्री (22) ने 6 महीने पहले ही अपनी बहन राखी (23) का जेंडर चेंज कराया था। अब वह राखी से राहुल बन गई है। दोनों रिश्ते में फुफेरी और ममेरी बहनें बताई जा रही हैं। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर सात फेरे लिए। राखी यानी राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरा।
लक्ष्मीपुर वार्ड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि राहुल पहले राखी कुमारी के नाम से जानी जाती थी। नयनश्री और राखी बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। नयनश्री की चाची और राखी के पिता भाई-बहन हैं, इस वजह से दोनों परिवारों के बीच आना-जाना लगा रहता था। दोनों लड़कियां अक्सर एक-दूसरे के घर जाती थी और साथ में समय बिताती थी। दोनों ने साथ में पढ़ाई की और 2019 में मैट्रिक परीक्षा पास की।
पटना में पढ़ाई के दौरान बढ़ी नजदीकियां
मैट्रिक के बाद नयनश्री आगे की पढ़ाई के लिए पटना जाने की इच्छा जताई, लेकिन घरवाले अकेली लड़की को भेजने को तैयार नहीं थे। फिर पता चल कि राखी भी पढ़ाई के लिए पटना जाना चाहती है। इसी पर दोनों परिवार राजी हुए और वहां जाकर किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करने लगे।
पटना में पढ़ाई ने साथ में कोचिंग की। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2025 में नयनश्री ने BPSC की परीक्षा पास करके टीचर की जॉब हासिल की। वर्तमान में वह लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में शिक्षिका के रूप में काम कर रही है।
Gender Change News: नौकरी लगते ही करवाया जेंडर चेंज
नौकरी लगते ही नयनश्री ने राखी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों ने सहमति जता दी। इसके बाद नयनश्री की इच्छा पर राखी ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला किया। करीब छह महीने पहले राखी कुमारी से ‘राहुल’ बनने का यह सफर शुरू हुआ। इस पूरी चिकित्सा प्रक्रिया में लगभग आठ लाख रुपये का खर्च आया, जिसे नयनश्री ने अपने नाम पर लोन लेकर और कुछ अपनी जमापूंजी मिलाकर चुकाया।
Rahul and Nayanshree Marriage: परिवार से छिपाकर बदला जेंडर
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि राखी के जेंडर चेंज कराने की भनक उसके परिवार को नहीं थी। राजेश कुमार के मुताबिक, राखी बिना बताए दिल्ली चली गई थी और वहां अपनी मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराने के बाद जब घर लौटी, तब जाकर परिवार को सच पता चला। यह जानकर कि उनकी बेटी राखी अब ‘राहुल’ बन चुकी है, घरवाले दंग रह गए। धीरे-धीरे यह बात रिश्तेदारों और पूरे इलाके में फैल गई।
Bihar Viral Wedding: मंदिर में लिए सात फेरे

आखिरकार, इस अनोखे जोड़े ने अपने बरसों पुराने प्यार को शादी के रिश्ते में बदल दिया। लक्ष्मीपुर के पटेश्वर नाथ मंदिर में बेहद सादगी के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। वरमाला और सिंदूरदान जैसी सभी पारंपरिक रस्में निभाने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। शादी के बाद जब नयनश्री अपने पति राहुल के पैतृक गांव ‘हरला’ पहुंचीं, तो वहां भी कुछ रस्में निभाई गईं। अब इस अनोखी शादी और गृह-प्रवेश के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिससे यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।


Download Android App
Download iOS App




