Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025: 12वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, जानें कैसे करे आवेदन

Summary :

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025: बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है। बता दें कि अब बिहार में कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए भर्ती खोल दी है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 4,361 पदों पर भर्ती के लिए 21 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 12वीं पास भी युवा भी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आईए विस्तार से जानते है कि कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर कैसे भर्ती की जाती है। कैसे करें Bihar Police Driver Constable के लिए…

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025: बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है। बता दें कि अब बिहार में कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए भर्ती खोल दी है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 4,361 पदों पर भर्ती के लिए 21 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 12वीं पास भी युवा भी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आईए विस्तार से जानते है कि कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर कैसे भर्ती की जाती है।

कैसे करें Bihar Police Driver Constable के लिए आवेदन?

बिहार कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए यह सुनहरा मौका है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।

  1. केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड csbc.bihar.gov.in पर क्लिक करें।
  2. ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए अप्लाई करें।
  3. आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी को भरें।
  4. जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  5. सभी जानकारी और दस्तावेज जमा करने के बाद आवेदन की फीस जमा करें।

भर्ती के लिए क्या होना चाहिए योग्यता?

Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025

बिहार कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो 20 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते है। वहीं आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को छूट भी दी जाएगी। 12वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अनआरक्षित वर्ग के लोगों के लिए आवेदन की फीस ₹675 रुपये रखी गई है और SC- ST वर्ग के लिए ₹180 रुपये की आवेदन की फीस है।

कैसे होगा Bihar Police Driver Post का चयन ?

Bihar Police Driver Constable पर भर्ती के लिए PET, लिखित परीक्षा और वाहन चलाने की क्षमता के लिए टेस्टिंग की जाएगी। बता दें कि पहले लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में बुलाया जाएगा।

ALSO READ: UGC NET Result 2025: जून परीक्षा के परिणाम जारी, लाखों अभ्यर्थियों को मिली उम्मीद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।