Bihar Politics: गणतंत्र दिवस के दिन बिहार की सियासत में बड़ी हलचल हो रही है। इस दौरान आरजेडी से तनाव के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य में नई सरकार की कवायद कर रहे हैं। सूत्र की मानें तो नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही बिहार की सियासी हलचल पर सुशील मोदी का बयान सामने आया है। सुशील मोदी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बंद दरवाजे खुलेंगे।वहीं, वे 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, सुशील कुमार मोदी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर खुलेंगे बंद दरवाजे- सुशील मोदी
इन सभी अटकलें के बीच सुशील कुमार मोदी ने अपना बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बंद दरवाजे खुलेंगे। एक बार अगर दरवाजा बंद हो जाता है तो उसे खोला भी जा सकता है।
24 घंटे में नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र
सूत्रों की मानें तो अगले चौबीस घंटे में नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना सकते हैं। इस सूरत में सूत्रों का कहना है कि फिर एक बार सुशील मोदी राज्य के उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं।
Bihar Politics: पटना और दिल्ली में बैठकों का दौर जारी
इधर पटना और दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। राजधानी पटना में भाजपा ने अपने सभी विधायकों को आज मौजूद रहने को कहा है। जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे भाजपा आलाकमान बीजेपी की सहयोगियों के साथ बैठक करेगी। इसके साथ ही लालू यादव भी अपने नजदीकी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



