दर्दनाक! वैशाली में बस और ऑटो की भीषण टक्कर, 3 मौत; 7 से अधिक घायल

Summary :

Bihar Road Accident: मंगलवार सुबह-सुबह बिहार के वैशाली में कोहराम मच गया। जिससे पूरे इलाके को हिला दिया। हाजीपुर-लालगंज NH 74 पर एक इलाके में हड़कंप मच गया। एक बस और ऑटो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत तो 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर आकर गिरे. Bihar News Today: घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती बता दें कि वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि…

Bihar Road Accident: मंगलवार सुबह-सुबह बिहार के वैशाली में कोहराम मच गया। जिससे पूरे इलाके को हिला दिया। हाजीपुर-लालगंज NH 74 पर एक इलाके में हड़कंप मच गया। एक बस और ऑटो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत तो 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर आकर गिरे.

Bihar News Today: घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident

बता दें कि वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना लालगंज-हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुई जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Three killed in Accident: पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाजीपुर के लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुई ये घटना?

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई। बताया गया कि एक ऑटो-रिक्शा यात्रियों को लेकर हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी। ऑटो जैसे ही धनुषी गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक बस से सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Bihar Road Accident: मृतकों की पहचान जारी

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

ALSO READ:  तेजी से गिरा शेयर मार्केट, Sensex 800 तो Nifty 25,900 के नीचे फिसली, ये हैं गिरावट की 6 वजहें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।