देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। लगातार तापमान गिरता ही जा रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। इस बीच बिहार के मौसम में भी बदला देखने को मिल रहा है। बता दें पश्चिमी हिमालय और उसके आसपास के मैदानी इलाकों तक आने के आसार हैं। जिसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ेगा। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
बिहार के मौसम का बदलेगा मिजाज
दिसंबर का महीना खत्म होने बाला है लोकिन बिहार के मौसम में कुध खास बदलाव देखने को नहीं मिला। पिछले कुछ सालों के मुकाबले यहां कड़ाके की ठंड महसूस नहीं की जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार के दिन राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि यह पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड के कारण है। पहाड़ी इलाकों का तापमान माइनस में चला गया है। जिसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ेगा। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
ठंड का कोई खास असर नहीं
बता दें मंगलवार की सुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ और कई जगहों पर कोहरा नजर आया। सुबह के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन दिन निकलने के बाद धूप चढ़ने की वजह से ठंड कम लग रही है। बिहार के ज्यादातर जिलों में अभी सिर्फ सुबह और रात के वक्त ही ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, शीतलहर का असर अभी बिहार में कही देखने को नहीं मिला है।
26 शहरों के तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग द्वारा मिली जारकारी के अनुसार सोमवार को 23 शहरों के न्यूनतम तापमान व 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.


Download Android App
Download iOS App





