‘जिस परिवार में बहू-बेटियों को चप्पल से पीटा जाता हो…’, लालू परिवार पर BJP का सीधा प्रहार

Summary :

BJP attacked Lalu family: लालू प्रसाद यादव के परिवार में उठे विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने का निर्णय सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे रहा है। जैसे-जैसे यह मामला बढ़ता जा रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। Lalu Yadav News: बीजेपी ने ट्वीट कर लालू परिवार पर बोला हमला बिहार की जनता ने RJD को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया! जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो,…

BJP attacked Lalu family: लालू प्रसाद यादव के परिवार में उठे विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने का निर्णय सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे रहा है। जैसे-जैसे यह मामला बढ़ता जा रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

Lalu Yadav News: बीजेपी ने ट्वीट कर लालू परिवार पर बोला हमला

बीजेपी ने लालू परिवार विवाद पर सबसे तीखा हमला बोला है. पार्टी की तरफ से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “बिहार की जनता ने RJD को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया. जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए। अगर ये लोग सत्ता में आ जाते तो बिहार की बहन-बेटियों का क्या हाल होता.” बीजेपी के इस बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है.

Sadhu Yadav On Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य मामले पर साधु यादव ने कहा

BJP attacked Lalu family
BJP attacked Lalu family (credit-sm)

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने आरोप लगाया कि उनके साथ गलत बर्ताव किया गया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहा कि आत्मचिंतन करने की जरूरत है। रोहिणी आचार्य के मामले पर उन्होंने कहा कि हम किसी का नाम नहीं ले सकते, न ही खुलकर बोल सकते हैं, लेकिन इस पर गहन चिंतन और विचार-विमर्श की जरूरत है।

BJP attacked Lalu family, Umesh Kushwaha On Rohini Acharya: हम रोहिणी आचार्य के साथ खड़े हैं-जदयू नेता उमेश कुशवाहा

Umesh Kushwaha
Umesh Kushwaha (credit-sm)

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आईएएनएस से बातचीत में रोहिणी आचार्य के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू के परिवार ने रोहिणी आचार्य का अपमान किया है। अगर कोई परिवार अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करेगा, तो वह राज्य की सेवा कैसे करेगा? हम रोहिणी आचार्य के साथ खड़े हैं।”

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने बयान पर कहा, “पिताजी मेरे साथ हमेशा रहे हैं। भगवान ने मुझे यह सौभाग्य दिया कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले। जिस घर में भाई हो तो उस घर में भाइयों का भी योगदान होना चाहिए। क्या सभी योगदान बेटियों को देना होता है? मैंने सिर्फ अपने भाई को अपने घर से निकाला है। मेरे माता-पिता और बहने मेरे साथ हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘इन जयचंदों को जमीन में गाड़…’, बहन रोहिणी के अपमान पर भड़के तेज प्रताप, बोले- पिताजी का एक इशारा काफी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।