24 घंटे के लिए पूरे उत्तर बिहार में नहीं चलेंगी बसें !

Summary :

Bihar News: अगर आप आज यानी गुरुवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानि बस से उत्तर बिहार की यात्रा करने वाले हैं तो अपनी इस यात्रा को कैंसिल करदे। दरअसल बुधवार की रात 12 बजे से ही उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। इस कारण पूरे उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था बंद रहेगी। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरशन ने इस हड़ताल की घोषणा की है और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। Highlights 24 घंटे के लिए पूरे उत्तर बिहार में नहीं चलेंगी बसें ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम का एलान बुधवार की रात 12 बजे…

Bihar News: अगर आप आज यानी गुरुवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानि बस से उत्तर बिहार की यात्रा करने वाले हैं तो अपनी इस यात्रा को कैंसिल करदे। दरअसल बुधवार की रात 12 बजे से ही उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। इस कारण पूरे उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था बंद रहेगी। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरशन ने इस हड़ताल की घोषणा की है और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Highlights

  • 24 घंटे के लिए पूरे उत्तर बिहार में नहीं चलेंगी बसें
  • ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम का एलान
  • बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की 12 बजे रात्रि तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर

उत्तर बिहार के ट्रांसपोर्टरों ने की हड़ताल घोषणा

इसके तहत ही उत्तर बिहार के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है। बिहार मोटर फेडरेशन ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने इस हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा कि बुधवार की रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक उत्तरी बिहार के सभी जिलों में बस-ट्रक सेवा बंद रहेगी। ट्रांसपोर्टरों की यह हड़ताल गुरुवार को रात 12:00 बजे तक जारी रहेगी, ऐसे में स्वाभाविक है कि इसका सीधा असर बिहार के लोगों पर होगा।

बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की 12 बजे रात्रि तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर

बिहार मोटर फेडरेशन टांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यकलाप से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार की 12 बजे रात से गुरुवार की गुरुवार की 12 बजे रात्रि तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team