Cardboard Plaster Bihar Hospital : बिहार के शिवहर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक पुलिस अधिकारी के इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, श्यामपुर भटहा थाना में तैनात दरोगा श्यामलाल एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनका पैर टूट गया।
अस्पताल में इलाज के तरीके पर उठे सवाल
घायल दरोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां जो तरीका अपनाया गया, उसे देखकर लोग हैरान रह गए।
बताया जा रहा है कि पैर को स्थिर करने के लिए सामान्य रूप से लगाए जाने वाले प्लास्टर की जगह गत्ता (कार्टून) और प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया गया।
इस तरह के अस्थायी इंतजाम से किए जा रहे इलाज को देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज के तरीकों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक पुलिस अधिकारी के इलाज में इस तरह की व्यवस्था दिखाई दे रही है, तो आम मरीजों के साथ अस्पताल में कैसा व्यवहार किया जाता होगा।
यह भी पढ़ें – बिहार CM रेस में सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा सबसे आगे, 7 और दावेदारों की एंट्री; महिला विधायक भी रेस में शामिल






















