Reels का जुनून या जान का खतरा? ट्रैक पर लेटे लड़कों का स्टंट करते Video Viral

Summary :

Viral railway track video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर viral होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। खासकर आज के युवाओं में रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है। चंद लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं। जो न सिर्फ बेवकूफी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सजता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ लड़के रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे थे। इसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। Viral…

Viral railway track video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर viral होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। खासकर आज के युवाओं में रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है। चंद लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं। जो न सिर्फ बेवकूफी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सजता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ लड़के रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे थे। इसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Viral Railway Track Video: रेलवे ट्रैक पर लेटकर बनाया वीडियो

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। वीडियो में कुछ लड़के रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहे हैं। यह नजारा बेहद खतरनाक है, क्योंकि जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। फिर भी ये युवक बिना डर के इस तरह का स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे पागलपन बता रहा है तो कोई सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। कई लोग युवाओं से ऐसी खतरनाक हरकतों से दूर रहने की अपील भी कर रहे हैं।

Also Read: बिहार CM रेस में सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा सबसे आगे, 7 और दावेदारों की एंट्री; महिला विधायक भी रेस में शामिल —

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।