Beach Vacation पर दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये 5 Stylish Dress Ideas और पाएं Perfect Holiday Look

Summary :

Beach Wear Ideas for Women: गर्मियों का मौसम आते ही लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। ज्यादातर लोगों के मन में ये ख्याल आता है कि इस मौसम में वो लोग समुद्र के किनारे घूमने जाएं। बीच वेकेशन का नाम सुनते ही आंखों के सामने नीले पानी और सुनहरी रेत की फोटो आने लगती है। लेकिन घूमने की तैयारी के साथ-साथ सभी के मन में ये ख्याल भी आता है कि बीच पर क्या पहनें, लेकिन बीच वियर ऐसा होना चाहिए, जो स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने के साथ आपको एक यूनिक लुक भी दे। अगर आप भी…

Beach Wear Ideas for Women: गर्मियों का मौसम आते ही लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। ज्यादातर लोगों के मन में ये ख्याल आता है कि इस मौसम में वो लोग समुद्र के किनारे घूमने जाएं। बीच वेकेशन का नाम सुनते ही आंखों के सामने नीले पानी और सुनहरी रेत की फोटो आने लगती है। लेकिन घूमने की तैयारी के साथ-साथ सभी के मन में ये ख्याल भी आता है कि बीच पर क्या पहनें, लेकिन बीच वियर ऐसा होना चाहिए, जो स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने के साथ आपको एक यूनिक लुक भी दे।

अगर आप भी इस साल बीच वेकेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन ड्रेस आइडियाज दिए गए हैं, जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।

Beach Wear Ideas for Women: बीच पर पहनने के लिए ड्रेस आइडियाज

1. Shrugs and Kimonos

Beach Wear Ideas for Women
Beach Wear Ideas for Women (Source: social media)

आप भी बिकनी या मोनोकिनी पहन रही हैं जिसे आप थोड़ा कवर-अप करना चाहती हैं, तो स्टाइलिश नेट या शिफॉन के श्रग आपके लुक को और भी ब्यूटीफुल बना देंगे। इसे पहनने से आप बेहद आरामदायक महसूस करेंगी। प्रिंटेड या फ्रिंज वाले किमोनो आपको एक बोहो-चिक लुक देंगे।

2. Sarong

Beach Wear Ideas for Women
Beach Wear Ideas for Women (Source: social media)

सारोंग को आप कई तरह से कमर में पहन सकते हैं। इसे आप स्विमसूट के ऊपर लपेट सकते हैं ये देखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लगता है। ये सिर्फ आपको धूप से बचाता है, बल्कि एक परफेक्ट वेकेशन वाइब भी देता है।

3. Maxi Dress

Beach Wear Ideas for Women
Beach Wear Ideas for Women (Source: social media)

मैक्सी ड्रेसेस बीच के लिए सबसे क्लासिक और सही ऑप्शन हैं। फ्लोरल प्रिंट या ब्राइट कलर्स वाली मैक्सी ड्रेस समुद्र की लहरों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देती है। ये वजन में बहुत हल्की होती हैं और इन्हें पहनना बेहद आसान होता है। इसे आप हैट और फ्लैट सैंडल्स के साथ भी पहन सकती हैं।

4. Kaftans

Beach Wear Ideas for Women
Beach Wear Ideas for Women (Source: social media)

कफ्तान बीच का फैशन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ये ढीले-ढाले और हवादार होते हैं, जो समुद्र के किनारे की गर्मी में आपको हल्का और बहुत सुकून भरा महसूस कराते हैं। अगर आप इसे पहनती हैं, तो आप सिल्क या कॉटन के रंगीन कफ्तान में आप बहुत ग्रेसफुल नजर आएंगी।

5. Denim Shorts and Crop Top

Beach Wear Ideas for Women
Beach Wear Ideas for Women (Source: social media)

कूल और कैजुअल लुक पाने के लिए आप डेनिम शॉर्ट्स के साथ एक प्यारा सा क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। ये आपके लुक को बीच पर चलने और मस्ती करने के लिए बेहद आरामदायक बनाएगा। इसके साथ आप व्हाइट स्नीकर्स या फ्लिप-फ्लॉप पहन सकती हैं।

Also Read: Wedding Season में दिखना है सबसे Special? ट्राई करें ये Latest और Stylish Blouse Designs

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।