Diwali 2026: दीवाली पर नहीं ट्राई किया ये लुक, तो क्या किया? गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस!

Summary :

आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड डीवाज के स्टाइल से इंस्पायर्ड होकर आप भी इस दीवाली छा सकती हैं। कुर्ता-धोती और शरारा से लेकर कॉर्सेट लहंगे तक, इस सीजन ये ट्रेंड्स पूरी तरह से छाए हुए हैं।

Diwali 2026: दीवाली का पावन त्योहार नजदीक है और इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड डीवाज के स्टाइल से इंस्पायर्ड होकर आप भी इस दीवाली छा सकती हैं। कुर्ता-धोती और शरारा से लेकर कॉर्सेट लहंगे तक, इस सीजन ये ट्रेंड्स पूरी तरह से छाए हुए हैं।

गरारा और स्टेटमेंट ब्लाउज

Diwali 2026
Diwali 2026( Source: Social Media)

गरारा के साथ स्टाइलिश ब्लाउज और ऊपर से एक ट्रेंडी जैकेट का लुक बेहद गॉर्जियस और क्लासी लगता है। दीवाली की पार्टियों में कंफर्ट और स्टाइल का यह बेहतरीन मेल है, जिसे गर्ल्स आसानी से कैरी कर सकती हैं।

गाउन विथ दुपट्टा ट्रेल

Diwali 2026( Source: Social Media)
Diwali 2026( Source: Social Media)

अगर आप कुछ ग्लैमरस ट्राई करना चाहती हैं, तो कॉर्सेट फिशटेल स्टाइल गाउन के साथ दुपट्टा ट्रेल का लुक कमाल का लगेगा। इस तरह के आउटफिट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं और ये आपको एक मॉडर्न पार्टी वाइब देते हैं।

कॉर्सेट और प्लाजो का जलवा

Diwali 2026( Source: Social Media)
Diwali 2026( Source: Social Media)

प्लाजो और कॉर्सेट का कॉम्बिनेशन एक दम धमाकेदार लुक देता है। आप भी दीवाली पर खुशी कपूर की तरह स्टाइलिश कॉर्सेट प्लाजो पैंट्स को मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर करके अपने लुक को खास बना सकती हैं।

हॉल्टर नेक कॉर्सेट लहंगा

Diwali 2026( Source: Social Media)
Diwali 2026( Source: Social Media)

मॉडर्न टच के लिए हॉल्टर नेक कॉर्सेट ब्लाउज के साथ घेरदार लहंगा एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न का एक बेहतरीन फ्यूजन है जो दीवाली की रौनक में चार चांद लगा देगा।

जैकेट कुर्ती विथ प्लाजो

Diwali 2026( Source: Social Media)
Diwali 2026( Source: Social Media)

जैकेट स्टाइल की एकदम न्यू-लुक कुर्ती और उसके साथ प्लाजो पैंट्स का कॉम्बिनेशन बहुत ही एलिगेंट लगता है। शानदार नेकलाइन और खूबसूरत डोरी वर्क वाली ऐसी ड्रेसेस इस फेस्टिव सीजन आपके वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए।

Also Read: Radhika Merchant Saree Looks: सिल्क से लेकर सीक्वेंस तक, इस दिवाली राधिका मर्चेंट जैसी साड़ियों से पाएं रॉयल लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।