Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026: इस दिवाली हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये 4 ट्रेंडिंग झुमका-बैंगल्स

Summary :

आइए जानते हैं झुमका-बैंगल्स के उन 4 बेहतरीन डिज़ाइन्स के बारे में, जिन्हें आप अपने फेस्टिव आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026: दीपावली के खास मौके पर कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर छोटी-बड़ी चीज़ की तैयारी जोरों पर होती है। लेकिन कई बार एक खूबसूरत साड़ी या डिजाइनर लहंगा पहनने के बाद भी कुछ अधूरा-सा महसूस होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह सही ज्वेलरी का चुनाव न करना हो सकता है। अगर आप इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक में कुछ हटकर और ग्रेसफुल जोड़ना चाहती हैं, तो इस सीजन ‘झुमका स्टाइल कंगन’ आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं। कलाई पर सजे इन कंगनों के साथ लटकते छोटे-छोटे झुमके आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं।

आइए जानते हैं झुमका-बैंगल्स के उन 4 बेहतरीन डिज़ाइन्स के बारे में, जिन्हें आप अपने फेस्टिव आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

Golden-Silver Beads Bangles

Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026
Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

अगर आपको रॉयल और शाइनी ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो गोल्डन-सिल्वर बीड्स और लटकन से सजे ये कंगन आपके एथनिक लुक में जान डाल देंगे। इस डिज़ाइन में मोतियों जैसी छोटी सजावट के साथ नीचे की तरफ प्यारे झुमके लगे होते हैं। दीयों की रोशनी में इनका सुनहरा रंग आपके पहनावे को और भी ज्यादा भव्य बना देता है।

Rain Drop Jhumka Bangles

Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

हर किसी को भारी-भरकम और चमचमाती ज्वेलरी पसंद नहीं होती। अगर आप सादगी के साथ अपने हाथों को एक क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो ‘रेन ड्रॉप’ वाले झुमका कंगन चुनें। सफेद मोतियों के साथ लाल, हरे या सफेद स्टोन का मेल इन बैंगल्स को बेहद सोबर और खूबसूरत बनाता है।

Silk Thread Jhumka Bangles

Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

दिवाली पर दिनभर घर की साफ-सफाई, पूजा की तैयारियां, मेहमानों का स्वागत और परिवार के साथ मस्ती… इन सबके बीच ऐसी ज्वेलरी चुनना जरूरी है जो हल्की और आरामदायक हो। ऐसे मौकों के लिए रंग-बिरंगे सिल्क धागों से सजी झुमका बैंगल्स सबसे बेहतरीन पसंद हैं। इनमें थ्रेड वर्क के साथ छोटे मोती और प्यारी धातु की लटकन का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथों पर बहुत फबती हैं।

Kundan & Antique Finish Bangles

Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)
Trendy Jhumka Bangles Design For Diwali 2026( Source: Social Media)

यदि इस दिवाली आपका पहनावा थोड़ा भारी, सिल्क या रॉयल अंदाज़ वाला है, तो कुंदन वर्क वाले झुमका कंगन आपके लुक को कम्प्लीट करेंगे। एंटीक गोल्ड फिनिश, चमकदार नग और नीचे लटकती छोटी-छोटी घंटियों वाला यह डिज़ाइन पारंपरिक आभूषणों से प्यार करने वाली हर महिला को पहली नजर में ही भा जाएगा।

Also Read: 22 Karat Gold Chain Designs For Daily Wear: हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये 4 स्टाइलिश लाइटवेट 22k गोल्ड चेन, देखें नया कलेक्शन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।