Radhika Merchant Saree Looks: दीपावली के खास मौके पर हर महिला की चाहत होती है कि उसका लुक सबसे अलग और रॉयल नजर आए। अगर आप भी इस बार कुछ हैवी और ट्रेंडी ट्राई करने की सोच रही हैं, तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट से बेहतर फैशन इंस्पिरेशन और कोई नहीं हो सकती। राधिका का साड़ी कलेक्शन ट्रेडिशनल सिल्क की चमक से लेकर सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन तक हर अंदाज में परफेक्ट है। इस दिवाली आप भी उनके इन 5 खास लुक्स से प्रेरणा लेकर महफिल लूट सकती हैं।
1. Ivory Chiffon Sequin Saree

अगर आप सोबर और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं, तो राधिका का आइवरी शिफॉन लुक बेस्ट है। पूरी साड़ी पर बारीक सीक्वेंस वर्क और स्लीवलेस ब्लाउज इस लुक में चार चांद लगा देता है। बाजार में इस तरह की शिफॉन सीक्वेंस साड़ियां आपको आसानी से 2500 से 3500 रुपये की रेंज में मिल जाएंगी।
2. Shimmery Ombré Metallic Saree

कुछ हटकर और मॉर्डन ट्राई करने के लिए राधिका मर्चेंट की शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इस तरह की शिमर जॉर्जेट साड़ियां नॉर्मल बजट यानी करीब 3000 से 4000 रुपये में मिल जाती हैं। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्वीटहार्ट या डीप U-नेक ब्लाउज के साथ पेयर करें।
3. White Net Saree

क्लासी और स्टाइलिश दिखने के लिए व्हाइट नेट साड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप बहुत ज्यादा डीप ब्लाउज पसंद नहीं करती हैं, तो इसे सिंपल U-नेक में बनवाएं और पीछे स्टाइलिश डोरी लगवाएं। लुक को मॉडर्न टच देने के लिए ब्लाउज को स्लीवलेस रखें, हालांकि हल्की ठंड को देखते हुए आप नेट की फुल स्लीव्स भी चुन सकती हैं।
4. Aqua Blue Chiffon Saree

अगर इस दिवाली आप एक दमदार और पावरफुल लुक चाहती हैं, तो एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी जरूर चुनें। इसके साथ स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना देगा।
5. Off-white Silk Saree

यह साड़ी उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें सटल और क्लासी एलिगेंस पसंद है। इस खूबसूरत सिल्क साड़ी को ट्रेडिशनल U-नेक ब्लाउज के साथ वियर करें, जो आपके फेस्टिव लुक को एक संपूर्ण और शाही अंदाज देगा।


Download Android App
Download iOS App




