Wedding Season में दिखना है सबसे Special? ट्राई करें ये Latest और Stylish Blouse Designs

Summary :

Trending Blouse Designs Ideas: आजकल शादियों का सीजन जोरदार चल रहा है। इसलिए लोग पार्टी में पहनने के लिए तरह-तरह की ड्रेस सेलेक्ट करते हैं। साड़ियों का फैशन कभी पुराना नहीं होता है, लेकिन साड़ी पुरानी हो जाती है। अगर आप भी अपने पुराने ब्लाउज के डिजाइन से बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको ट्रेंडिंग डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपको एक स्टाइलिश लुक देंगे। आप एक सिंपल सी साड़ी को भी एक शानदार ब्लाउज के साथ पहनकर बेहद एलिगेंट नजर आ सकती हैं। जब आप इसे कैरी करती हैं, तो आपका लुक एकदम अलग नजर आता…

Trending Blouse Designs Ideas: आजकल शादियों का सीजन जोरदार चल रहा है। इसलिए लोग पार्टी में पहनने के लिए तरह-तरह की ड्रेस सेलेक्ट करते हैं। साड़ियों का फैशन कभी पुराना नहीं होता है, लेकिन साड़ी पुरानी हो जाती है। अगर आप भी अपने पुराने ब्लाउज के डिजाइन से बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको ट्रेंडिंग डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपको एक स्टाइलिश लुक देंगे।

आप एक सिंपल सी साड़ी को भी एक शानदार ब्लाउज के साथ पहनकर बेहद एलिगेंट नजर आ सकती हैं। जब आप इसे कैरी करती हैं, तो आपका लुक एकदम अलग नजर आता है। अगर आप भी किसी शादी या पार्टी के लिए ब्लाउज को ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं।

Trending Blouse Designs Ideas: यहां देखें ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन

1. Heavy Embroidery and Zardozi Work

Trending Blouse Designs Ideas
Trending Blouse Designs Ideas (Source: social media)

किसी खास फंक्शन या दुल्हन के जोड़े के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। आजकल ब्लाउज के पीछे की तरफ डोली, पालकी या मोर के डिजाइन का काफी ज्यादा क्रेज है। इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप लटकन भी लगा सकते हैं।

2. V-Neck and Deep Neck Blouses

Trending Blouse Designs Ideas
Trending Blouse Designs Ideas (Source: social media)

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच वी-नेक ब्लाउज काफी ज्यादा ट्रेंड में है। यह नेकलाइन डिजाइन गर्दन को लंबा दिखाती है और एक स्लिम लुक देती है। लड़कियों और महिलाओं में पीछे की तरफ ‘बटरफ्लाई’ या ‘कीहोल’ कट वाले डीप नेक डिजाइन्स भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

3. Collar and High Neck Design

Trending Blouse Designs Ideas
Trending Blouse Designs Ideas (Source: social media)

अगर आप एक सोबर और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं, तो कॉलर वाले ब्लाउज बेहतरीन विकल्प हैं। शर्ट कॉलर, स्टैंड कॉलर या बंदगला डिजाइन के ब्लाउज कॉटन और लिनेन साड़ियों के साथ एक अलग ही ग्रेस देते हैं।

4. Puff and Balloon Sleeves

Trending Blouse Designs Ideas
Trending Blouse Designs Ideas (Source: social media)

पफ स्लीव्स फैशन एक बार फिर से काफी ट्रेंडिंग हो गया है। नेट या ऑर्गेन्जा फैब्रिक के साथ बनाई गई फूली हुई बाजू ब्लाउज को एक रॉयल और विंटेज लुक देती हैं। यह डिजाइन सिल्क और शिफॉन साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत नजर आती है।

5. Cut-Out and Belted Blouses

Trending Blouse Designs Ideas
Trending Blouse Designs Ideas (Source: social media)

आजकल बैकलेस ब्लाउज के साथ अलग-अलग तरह के ‘कट-आउट्स’ जैसे त्रिकोण या गोल डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही, ब्लाउज के साथ मैचिंग बेल्ट का इस्तेमाल न केवल साड़ी को अच्छे से ड्रेप करने में मदद करता है, बल्कि आपको एक इंडो-वेस्टर्न लुक भी देता है।

Also Read: Summer Fashion के लिए बेस्ट हैं ये 5 Cotton Outfits, ऑफिस से लेकर College तक हर जगह लगेंगे Elegant

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।