Summer Fashion के लिए बेस्ट हैं ये 5 Cotton Outfits, ऑफिस से लेकर College तक हर जगह लगेंगे Elegant

Summary :

College Outfit Ideas for Summer: गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने स्टाइल पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। खासकर लड़कियां खुद को एलिगेंट और खूबसूरत दिखाने के लिए अलग-अलग लुक कैरी करती हैं। बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से काफी मोटे और हैवी कपड़े नहीं पहने जाते हैं। धूप, पसीना और गर्मी में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कुछ हल्का और पतला कपड़ा पहना जाए। खासकर ऐसे कपड़े जिसमें पसीना कम आए और शरीर को थोड़ी राहत मिले। गर्मियों में सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनना चाहिए। ये पसीने को सोखता है, जिससे हमें गर्मी नहीं लगती है।…

College Outfit Ideas for Summer: गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने स्टाइल पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। खासकर लड़कियां खुद को एलिगेंट और खूबसूरत दिखाने के लिए अलग-अलग लुक कैरी करती हैं। बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से काफी मोटे और हैवी कपड़े नहीं पहने जाते हैं। धूप, पसीना और गर्मी में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कुछ हल्का और पतला कपड़ा पहना जाए। खासकर ऐसे कपड़े जिसमें पसीना कम आए और शरीर को थोड़ी राहत मिले। गर्मियों में सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनना चाहिए। ये पसीने को सोखता है, जिससे हमें गर्मी नहीं लगती है। आइए जानते हैं, आखिर किस तरह के और क्यों कॉटन के ही कपड़े गर्मियों में पहनना चाहिए।

College Outfit Ideas for Summer: गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट कुर्ता सेट

1. साइड स्लिट कुर्ता सेट

College Outfit Ideas for Summer
College Outfit Ideas for Summer (Source: social media)

साइड स्लिट कुर्ता सेट देखने में काफी ट्रेंडी और यूनिक लगते हैं। ये पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। आप कॉटन के कुछ इस तरह के सूट स्टिच करा सकती हैं, जो ऑफिस और कॉलेज के लिए परफेक्ट होते हैं।

2. बैलून स्लीव्स कुर्ता सेट

College Outfit Ideas for Summer
College Outfit Ideas for Summer (Source: social media)

बैलून स्लीव्स वाला को ऑर्ड कुर्ता सेट भी डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेगा। खासकर जब आप किसी फंक्शन या फॉर्मल ऑकेजन में जा रही हैं, तो ये सेट आपके लुक पर चार-चांद लगा देगा। ये फैंसी स्लीव्स वाला कुर्ता सेट में आपको गर्मी का अहसास नहीं होगा। इनका ढीला फिट पहनने के लिए भी बेस्ट है।

3. ए लाइन कुर्ता सेट

College Outfit Ideas for Summer
College Outfit Ideas for Summer (Source: social media)

इस गर्मी आप भी समर्स के लिए हल्के और कॉटन के कपड़ों की तलाश कर रहे हैं, तो आप ए लाइन कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल लगते हैं। ये लूज फिट का होता है इसलिए आप इसे रोज भी पहन सकती हैं। डेली वियर में पहनने के लिए ये एकदम परफेक्ट चॉइस है।

4. स्लीवलेस कुर्ता कराएं स्टिच

College Outfit Ideas for Summer
College Outfit Ideas for Summer (Source: social media)

समर्स के लिए स्लीवलेस कुर्ते एकदम परफेक्ट ऑप्शन होते हैं। ये देखने में काफी मॉडर्न और पहनने में कंफर्टेबल लगते हैं। ऐसे में आप समर्स के लिए इस तरह का सिंपल स्लीवलेस कॉटन कुर्ता सेट चुन सकती हैं।

5. स्लीवलेस सलवार सूट

College Outfit Ideas for Summer
College Outfit Ideas for Summer (Source: social media)

कॉटन का स्लीवलेस सलवार सूट भी आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं और देखने में भी एलिगेंट लगते हैं। डेली वियर के लिए इस तरह का कुर्ता सेट बिल्कुल परफेक्ट है।

Also Read: गर्मियों में दिखना है Stylish और Cool? Wardrobe में शामिल करें ये 5 Trending Kurti Designs

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।